Skip to main content

जेल में कोरोना विस्फोट, 16 संक्रमित मिलने के साथ केसों की संख्या 30 हुई, 26 दिन में 1464 केस आए

कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैल रहा है। सोमवार को जेल में कोरोना विस्फोट हुआ। यहां 16 संक्रमित मिले। जबकि जिले भर में 38 केस आए। इस महीने जेल में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 30 पर पहुंचा है।

टेस्ट रिपोर्ट देरी से मिलने कारण संक्रमण फैल रहा है

जेल में नए बंदियों से अंदर लगातार संक्रमण फैल रहा है। बताया जा रहा है कि टेस्ट करने के बाद रिपोर्ट देरी से मिलती है। इसी के कारण संक्रमण फैल रहा है।

अक्टूबर में मिले हर दिन 56 की औसत से 1464 केस

अक्टूबर अब तक की करें तो हर दिन 56 की औसत से मरीज मिल रहे हैं। 26 दिन में 1464 केस मिले हैं। नए केसों में 10 महिला मरीज भी शामिल हैं। कुल आंकड़ा बढक़र 9803 हो गया है।


शहर में यहां मिले मरीज :

जिला कारागार में 16, दहिया काॅलोनी में एक, सेक्टर-23 सोनीपत में दो, दुर्गा कालोनी सोनीपत में एक, मॉडल टाऊन सोनीपत में दो, गांधी नगर गोहाना में दो, विष्णु नगर गोहाना में दो, गुढ़ा रोड गोहाना में एक, गन्नौर में एक तथा ईदगाह रोड गन्नौर में एक
गांव मुरथल में एक, जौली भैंसवाल में एक, जटवाड़ा में एक कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया है।

803 मरीजों में से 9272 ने की अब तक रिकवरी

सोनीपत में कोरोना को मरीज लगातार हरा रहे हैं। रिकव​​​​​​​री दर लगातार बेहतर हो रही है। साेमवार को 41 मरीज ठीक हुए। अब तक 9272 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के जिले में अब कुल एक्टिव केस 481 हैं।

सितंबर में कोरोना के 3798 केस मिले थे

सितंबर में कोरोना के रिकाॅर्ड मरीज मिले थे। 30 दिन में कोरोना के 3798 केस मिले। हरदिन 126 मरीज मिले थे। जबकि अक्टूबर में यह औसत 56 पर आ गई है।


24 घंटे में आती है रिपोर्ट, सैंपलिंग बढ़ाई

सिविल सर्जन डॉक्टर जसवंत पुनिया ने बताया जेल के सैंपलिंग बढ़ाई है। यहां संक्रमण पर जल्दी ही काबू पाया जाएगा। नए बंदियों के लिए अलग से बैरक बनाई गई है। रिपोर्ट 24 घन्टे में आती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona explosion in jail, 16 cases found, 30 cases reported, 1464 cases in 26 days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35AUega

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...