Skip to main content

पिचौलिया में एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता, 8 टीमों ने हिस्सा लिया, विजेता टीम को 3100 इनाम

गांव पिचौलिया में रविवार को ग्राम स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गांव की ही कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी सुंदर लाल शास्त्री ने रिबन काटकर किया। प्रतियोगिता में सभी मुकाबले रोमांचक रहे। पूरा दिन गांव के स्टेडियम में ग्रामीणों ने प्रतियोगिता का लुत्फ उठाया। फाइनल मुकाबला अनिल शर्मा व सलिंद्र शर्मा की टीम के बीच खेला गया।

जिसमें सलिंद्र शर्मा ने अनिल शर्मा की टीम को शिकस्त दी। इसके बाद विजेता टीम को 3100 रुपए व दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 2100 रुपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बलजीत चौधरी, सतपाल शास्त्री, मास्टर राकेश, कुलदीप, पंच संदीप, राजिंद्र शर्मा, विकास, मिंटू, अजय भारद्वाज मौजूद रहे।

एक दिवसीय सर्कल कबड्डी महा कुंभ में बलाना की टीम रही अव्वल

गांव जबाला में शहीद भगत सिंह युवा क्लब द्वारा पांचवां मिनी एक दिवसीय सर्कल कबड्डी महाकुंभ का आयोजन शनिवार देर रात्रि को किया गया। महाकुंभ में समाजसेवी व युवा भाजपा नेता दिलबाग सिंह लाडी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में लगभग 50 टीमों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर बलाना की टीम रही। दयोरा की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि दिलबाग सिंह लाडी का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। लाडी ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों का जीवन मे बहुत महत्व है और प्रदेश के खिलाड़ी मैडल जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करते है। खेलों से जहां भाईचारा बढ़ता है, वहीं शरीर हष्ट-पुष्ट रहता है और बीमारियों से बचा रहता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, महेंद्र पंडित, बिंद्र ठेकेदार, मोनू जभाला, जितेंद्र, मनदीप सिंह मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One day volleyball competition in Pichaulia, 8 teams participated, 3100 prize to the winning team


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dWDfZj

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...