Skip to main content

पेट्रोल पंप पर सो रहे मैनेजर सहित तीन पर हथौड़ी से हमले का आरोपी गिरफ्तार, 125 सवालों के जवाब देते हुए पुलिस के सामने आरोपी का कबूलनामा

सिरसा रोड स्थित शुभम फिलिंग स्टेशन के 2 कारिंदों पर जानलेवा हमला करने और गोयल ब्रदर्स पेट्रोल पंप के मैनेजर व ऑपरेटर की हत्या व एक कारिंदे की हत्या के प्रयास के मामले में साइको किलर और नशे के आदी आराेपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिनाख्त परेड से पहले इसके नाम-पता का खुलासा नहीं किया है, लेकिन आरोपी वारदात स्थल के पांच किलोमीटर के दायरे में रहता है। अब इसके निशाने पर न्योली और काबरेल स्थित 2 पेट्रोल पंप थे। नशा पूर्ति के लिए वारदात कर रहा था।

एसपी बलवान सिंह राणा ने मंगलवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी से कई घंटों तक पूछताछ की मगर वारदात कबूल नहीं कर रहा था। करीब 125 सवाल पूछे जिसमें उलझ गया और अपना कबूलनामा कर बैठा। इसने बताया कि पहले सस्ता नशा करता था, धीरे-धीरे स्मैक की लत गई। 2011 में एनडीपीएस एक्ट में जेल गया था। वहां अपराधियों के संपर्क में रहा था, जिनसे सीख मिली थी कि लूटपाट कर नशा पूर्ति के लिए पैसा मिलता रहेगा। जेल से बाहर आकर उसने लेटेस्ट थ्रिलर वेब सीरीज देखी थी। साउथ की एक्शन मूवी का शौकीन और सीरियल भी देखता था। इनसे वारदात करने का आइडिया आया।

अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाला, उनमें से एक संलिप्त पाया

एसपी बलवान सिंह राणा ने बताया कि सिरसा चुंगी स्थित ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए चेक योर क्रिमिनल स्ट्रेटजी पर काम किया। एएसपी उपासना यादव और डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार की एसआईटी ने सैकड़ों अपराधियों की सूची बनाई थी। इनमें वे अपराधी शामिल थे जोकि जघन्य अपराधाें व नशे में संलिप्त रहे। सभी की वर्तमान जानकारी हासिल कर अंत में तीन नशेड़ियों पर जांच की सुई टिकी। इनसे सख्ती से पूछताछ करने पर 28 वर्षीय युवक उक्त वारदातों में शामिल पाया।

आरोपी ने कबूला कि महंगे नशे स्मैक-हेरोइन का आदी है जिसकी पूर्ति के लिए अपराध करना शुरू किया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ दिसंबर 2011 में सिटी थाना में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज हुआ था। इसमें अदालत से 3 साल की सजा हुई थी। अभी कोविड के चलते जमानत पर रिहा है। इसके अलावा सदर थाना में नहरी पानी चोरी के मामले में सिंचाई विभाग की टीम पर हमला करने, सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, धमकाने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज है।

पुलिस का खुलासा पहले रैकी करता, फिर वारदात करने पहुंच जाता था

1. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह रैकी कर वारदात करता था। बाइक में पेट्रोल डलवाते समय देखता था कि रात के समय पेट्रोल पंप पर कितने कारिंदे काम करते हैं। घर नजदीक था इसलिए वारदात करने पैदल ही आता-जाता था।

2. 27 अगस्त की देर रात सिरसा रोड स्थित शुभम फिलिंग स्टेशन पर 2 कारिंदे जॉनी और संदीप पर जनरेटर के हैंडल से वार कर घायल किया था। उनसे 4700 रुपये लूटे थे लेकिन हैंडल से वार का असर ज्यादा नहीं था। एक कारिंदा तो बचाव करने लगा था। ऐसे में उसने गोयल ब्रदर्स पेट्रोल पंप पर वारदात के लिए भारी चीज तलाशनी शुरू कर दी थी।

3. आरोपी का भाई बिजली का काम करता है। उसके टूल बॉक्स से हथौड़ी चुराकर रख ली थी। 24-25 सितंबर की देर रात गोयल ब्रदर्स पंप पर गया था। वहां देखा कि 2 कर्मचारी बाहर पलंग पर सो रहे हैं। एक मैनेजर कमरे में सोता है। पंप पर पहुंचकर जायजा लिया था। एक बार मैनेजर कमरे से बाहर आया था। फिर वापस जाकर सो गया था। इसके बाद उसने कमरे में जाकर मैनेजर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मार डाला। पुलिस के अनुसार मैनेजर की अंदरूनी जेब में करीब 13 हजार रुपए थे जोकि उसके हाथ नहीं लगे। कमरे की अलमारियों का खंगाला था लेकिन वहां से कुछ नहीं मिला। इसके बाद बाहर सो रहे ऑपरेटर बृजेश व कारिंदे घनश्याम पर हमला किया था। उसने 6900 रुपये लूटकर ले गया था। 70-80 हजार रुपये लूट की बात सामने नहीं आई है।

4. वारदात के वक्त रूटीन के कपड़े नहीं पहनता था। कपड़े वह पहनता था जोकि काफी पुराने थे। इसके अलावा मुंह पर कसकर परना बांधा था ताकि कोई चेहरा न देख पाए। मोबाइल अपने पास नहीं रखता था, क्योंकि फिल्म व सीरीज से बचाव के तरीके जो सीखे थे।

नशे में उजाड़ा घर, करीब 20 दिन पहले बना पिता

आरोपी सिरसा रोड स्थित एक गांव का है। पिता एक सरकारी विभाग में काम करते थे जिनका निधन हो चुका है। आरोपी शादीशुदा है जोकि करीब 20 दिन पहले एक बच्चे का पिता बना है। ग्रामीणों के अनुसार पिता को रिटायरमेंट पर जितना पैसा व पीएफ मिला था, वह उसके बेटे ने नशे की पूर्ति में खर्च कर दिए। मां-पत्नी के गहनों से लेकर घर की तमाम कीमती चीजों काे बेचना शुरू कर दिया।

पुलिस इन तरीकों काे अपना आराेपी तक पहुंची

  • एसपी सहित एसआईटी ने वारदात स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की शारीरिक सरंचना, ऊंचाई, उसके चलने और अपराध करने के तरीके, अपराधी की मनोदशा एवं मनो स्थिति नोटिस की।
  • आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड और वारदात के समय प्रदर्शित हाव-भाव को ध्यान में रखकर वैज्ञानिक तरीके एवं आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए जांच की। एसआईटी ने क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां करने वाले, शारीरिक संरचना, हाव-भाव रखने वाले व्यक्तियों का रिकाॅर्ड बनाया और जीवनशैली की जानकारियां हासिल की।
  • सभी बिंदुओं की गहन जांच कर पंप पर हुए अपराध में अपराधी की संलिप्तता की संभावना नजर आई। हिरासत में लेकर पूछताछ की ताे उसने अपराध कबूल किया।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एसपी बलवान सिंह राणा पत्रकारों को पेट्रोल पंप पर वारदात की गुत्थी सुलझाने के बारे बताते हुए। एएसपी उपासना और डीएसपी भारती डबास।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Sbv7KI

Popular posts from this blog

फेसबुक पर दोस्ती कर विधवा से किया गैंगरेप, जन्मदिन की पार्टी देने के लिए घर से बाहर ‌बुलाया

किला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को फेसबुक पर दोस्ती कर गैंगरेप का मामला सामने आया। पीड़िता के साथ 6 महीने पहले दोस्ती कर आरोपी ने जाल में फंसा लिया। फिर दोस्त कि डेयरी में ले जाकर दोस्त के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 26 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी 10 साल पहले शादी हुई थी। शादी के दो साल बाद ही पति की मौत हो गई। मौत के बाद वह मायके में आकर रहने लगी। 6 महीने उसकी पहलवान चौक कुटानी रोड के सोनू के साथ फेसबुक पर बातचीत शुरू हुई थी। उसने बातों में फंसा लिया। 25 अगस्त की रात 9 बजे सोनू ने उसे जन्मदिन की पार्टी देने के लिए घर से बाहर ‌बुलाया। वह घर से बाहर आई तो वह अपनी एक्टिवा पर बैठाकर पहलवान चौक के पास बनी महालक्ष्मी डेयरी में ले गया। जिसका संचालक विकास है। सोनू उसे अंदर ले गया और को‌ल्ड ड्रिंक पिला दी। इस बीच विकास भी वहां आ गया। वह बेेहोश हो गई। वहीं रात करीब साढ़े 11 बजे होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। महिला का आरोप है कि फेसबुक मित्र सोनू व सोनू ने दोस्त विकास के साथ मिलकर दुष्कर्म किया है। किला पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। Download D

कोसली विधायक ने गिनाए एक साल के काम, बोले- नपा भी जल्द बनेगी

कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने प्रदेश सरकार के एक साल पूरा करने के उपलक्ष्य में कोसली विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्य गिनवाए। विधायक लक्ष्मण यादव मंगलवार को बाईपास स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ जिलाध्यक्ष मा. हुकमचंद सहित अन्य पदाधिकारी भी थे। विधायक ने कहा कि कोसली विधानसभा क्षेत्र में एक साल के दौरान 110 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन हुए हैं तथा कुछ का कार्य गतिमान हैं। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के 8 माह संकट का समय रहा। उस समय परियोजनाओं से ज्यादा जीवन का सवाल था। कहा कि कोरोना संकट के समय कोसली क्षेत्र के लोगों ने 21 लाख रुपए की राशि आपदा कोष में जमा करवाकर सराहनीय कार्य किया। उन्होंने बताया कि कोसली-भाकली के बीच विवाद सुलझा रहे हैं। क्षेत्र में जल्द नगर पालिका बनने की उम्मीद है। बरोदा चुनाव में भाजपा की जीत का दाव किया। विधायक ने कहा कि कृष्णावती नदी की छंटाई लिए टैंडर हो गए हैं। खोल क्षेत्र में भूमिगत जलस्तर काफी नीचे चला गया है। जलस्तर को ऊपर उठाने के लिए कृष्णावती नदी पानी रिचार्ज करने का काम पूरा क

कोरोना काल में आयुर्वेदिक दवाओं की मांग बढ़ी, 4 माह में जिले के लोग पी गए 2 लाख काढ़ा पाउच, 80 हजार खाई गिलोय की गोली

कोरोनाकाल में कोरोना संक्रमण से बचाव व उपचार के लिए लोगों का एलोपैथी दवाओं की बजाय आयुर्वेदिक दवाओं पर ज्यादा भरोसा बढ़ा है। आयुष विभाग में आए काढ़ा पाउच की लगातार डिमांड बढ़ रही है। जून से लेकर अब तक जिले में 2 लाख काढ़ा पाउच को उबालकर लाेग पी चुके हैं। इसी तरह से गुडुची घनवटी (गिलोय की गोली) की भी खपत जो पहले नाममात्र की होती थी अब काफी बढ़ चुकी है। 80 हजार गिलोय गोली को लोग अब तक आयुष विभाग से ले जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आयुष विभाग ने इम्युनिटी बूस्टर के तौर पर विभिन्न जड़ी बूटियों से तैयार काढ़ा पाउच तैयार कर जून माह में प्रदेश भर के जिलों में भेजा था। जिस समय काढ़ा पाउच की सप्लाई भेजी गई थी। उस दौरान भीषण गर्मी थी। लेकिन लोगों ने इसकी परवाह न करते हुए कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आयुष विभाग से खूब काढ़ा पाउच लेकर गए। इसी तरह से गिलोय गोली भी लोगों द्वारा खूब ली गई। शुरुआत में घर-घर जाकर बांटे गए थे काढ़ा पाउच : जून में जब पहली बार आयुष विभाग का काढ़ा आया तो अधिकारियों व कर्मचारियों ने घर-घर जाकर, दफ्तरों में काढ़ा पाउच लोगों को बांटे। अब बदले मौसम में और बढ़