Skip to main content

सुभाष बोले-कसूरवार हूं ताे सजा मिले, नहीं तो न्याय दिलाएं, पंचायत ने पक्ष रखने को साेनाली काे दिया 1 हफ्ता

भाजपा नेत्री साेनाली फाेगाट की मुश्किल बढ़ सकती है। मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह की पिटाई के मामले में चल रहे केस में साेमवार काे फैसला आ सकता है कि साेनाली की जमानत खारिज हाेगी या अभी और तारीख मिलेगी। वहीं भाजपा नेता सुभाष शर्मा ने फैसला किया है कि सुल्तान सिंह के पक्ष में वह गवाही दे सकता है। उधर, साेनाली-सुभाष शर्मा प्रकरण अब पंचायत के बीच पहुंचा है।

पंचायत में सुभाष शर्मा का पक्ष रविवार काे सुना गया है। पंचायत ने साेनाली फाैगाट काे अपनी बात रखने के लिए एक सप्ताह यानि 4 अक्टूबर तक का समय दिया है। दाेनाें पक्षाें काे सुनने के बाद ही पंचायत किसी निर्णय पर पहुंचेगी। उधर, दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज करा रहीं साेनाली फौगाट की ओर से संदेश आया है कि वह हिसार आकर पंचायत में अपनी बात भी रखेंगी और इस पूरे प्रकरण का खुलासा भी करेंगी।

पहले एसपी को दी जा चुकी है शिकायत पार्टी हाईकमान तक मामला भी पहुंचाया

भाजपा नेत्री साेनाली फाैगाट और भाजपा काजला मंडल भाजपा के प्रधान सुभाष शर्मा के बीच विवाद पिछले एक सप्ताह से जारी है। मीडिया और पुलिस के बाद अब यह मामला रविवार काे पंचायत में पहुंचा। गांव चिकनवास में रविवार काे दाे घंटे तक चली इस पंचायत में 36 बिरादरी के लाेग पहुंचे। मंडल प्रधान सुभाष शर्मा ने पंचायत के सामने साेनाली फाैगाट से हुए विवाद के बाद का पूरा प्रकरण रखा।

सुभाष शर्मा ने कहा कि यदि वह कसूरवार हाे ताे उसे सजा दी जाए। दाेषी पाए जाने पर पंचायत जाे कहेगी, वह सजा भुगतने काे तैयार है। अगर कसूरवार नहीं है ताे उसे न्याय दिलाया जाए और अराेपियाें पर सख्त कार्रवाई का फैसला लिया जाए। सुभाष शर्मा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उसे साेनाली व उसके सहयाेगियाें ने पीटा। सुभाष ने पंचायत में बताया कि उसने पूरे मामला भाजपा हाईकमान के संज्ञान में डाल दिया है। वहीं पुलिस अधीक्षक काे भी लिखित शिकायत दे दी है। लेकिन अभी तक उसकी कहीं काेई सुनवाई नहीं हुई। वह चाहते हैं कि पूरे मामले में साेनाली फाैगाट व अन्य पर केस दर्ज किया जाए और उसे न्याय दिलाया जाए। साेनाली और उसके सहयाेगियाें से उसे व उसके परिवार काे जान से मारने की धमकी भी मिली हुई है।

साेनाली फौगाट का पक्ष

भाजपा की टिकट पर आदमपुर से चुनाव लड़ चुकीं साेनाली फाैगाट ने रविवार दाेपहर काे भास्कर संवाददाता से बातचीत में कहा कि वह बीमार हैं और दिल्ली में अपना इलाज करवा रहीं हैं। साेनाली व उनके सहयाेगी सुधीर सांगवान ने फिर दाेहराया कि सुभाष शर्मा द्वारा लगाए आराेप निराधार हैं। हिसार आकर पंचायत में अपनी बात भी रखेंगे और पूरे प्रकरण का खुलासा भी करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चिकनवास गांव में रविवार काे हुई पंचायत में भाजपा मंडल प्रधान सुभाष शर्मा अपना पक्ष रखते हुए। पंचायत में इलाके के कई मौजिज लोग मौजूद थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30dHES0