Skip to main content

किसानों ने बाजार बंद करा नेताओं पर निकाला गुस्सा, विधायक की कोठी घेरी, मंत्री विज के पोस्टर फाड़े

कृषि विधेयकाें के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानाें ने शुक्रवार काे भारत बंद अभियान के तहत बाजाराें में राेष प्रदर्शन किया और दुकानाें काे बंद करवाया। ज्यादातर दुकानदाराें ने खुद ही सुबह से शाम तक दुकानें व शोरूम बंद रखे। सिटी में किसान जहां विधायक असीम गोयल की कोठी का घेराव करने पहुंचे तो कैंट में रोष मार्च के दौरान गृह मंत्री अनिल विज के बधाई देने वाले पोस्टरों पर पथराव कर फाड़ दिया।

उधर, पंजाब की तरह अम्बाला-अमृतसर हाईवे बंद हाेने से दिनभर यात्रियाें काे परेशानी झेलनी पड़ी। पंजाब में बाॅर्डर पर कई पंजाबी गायक भी प्रदर्शन में पहुंचे थे। पिछले 5 दिन में यह तीसरा बड़ा अांदाेलन है, जब अम्बाला-अमृतसर, अम्बाला-चंडीगढ़ ओर अम्बाला-नारायणगढ़ हाईवे बंद हाेने लाेगाें काे भारी परेशानी झेलनी पड़ी। किसानाें का प्रदर्शन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक जारी रहा। सुबह किसान नई अनाज मंडी से भारतीय किसान यूनियन के अम्बाला ब्लाॅक वन प्रधान सुखविंद्र सिंह जलबेड़ा के नेतृत्व में राेष प्रदर्शन के लिए पैदल निकले।

यह काफिला नई अनाज मंडी से चलकर, कपड़ा मार्केट, रेलवे राेड, दाे खंभा चाैक से हाेते हुए मंजी साहिब गुरुद्वारा चाैक पर पहुंचा। किसानाें ने गुरुद्वारा मंजी साहिब में दाेपहर का लंगर खाया। इसके बाद फिर किसान पैदल जगाधरी गेट के रास्ते से हाेकर पाॅलीटेक्निक से हाेते हुए प्रेम नगर में विधायक असीम गाेयल के निवास पर पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसान वापस नई अनाज मंडी में गए। जहां राेष मार्च खत्म किया गया। प्रदर्शन में शिरोमणि अकाली दल से हरकेश सिंह माेहड़ी, सुखदेव सिंह गाेबिंदगढ़, इनेलाे जिला प्रधान शीशपाल जंधेड़ी सहित अन्य किसान माैजूद रहे। प्रशासन ने किसानाें के प्रदर्शन काे देखते हुए विभिन्न जगहाें पर पुलिस बल तैनात किया था।

जुलूस में पंजोखरा के 65 वर्षीय किसान को हार्ट अटैक आया

कैंट में विराेध के दाैरान निकलसन रोड पर पंजोखरा के 65 वर्षीय किसान भूपेंद्र सिंह काे हार्ट अटैक आ गया। उसे कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनेलो नेता अाेंकार सिंह ने कहा कि सिविल अस्पताल में उसका सही से उपचार नहीं किया गया। उसे एंबुलेंस तक मुहैया नहीं कराई गई। जब किसानों ने सोशल मीडिया के जरिए इस मामले की उठाने की बात कही तो एंबुलेंस मुहैया कराई गई। इसके बाद किसान को सिटी के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। किसान भूपेंद्र सिंह बिजली बोर्ड से रिटायर्ड हैं।

गृहमंत्री विज और पीएम मोदी के बधाई पोस्टरों पर भड़के प्रदर्शनकारी

अम्बाला कैंट के गीता गोपाल चौक पर गृहमंत्री अनिल विज की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की बधाई संदेश देने के लिए लगे बड़े पोस्टर को देख कुछ युवा भड़क गए और पोस्टर पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस और सीआईडी किसानों के जुलूस के आगे-आगे एक जिप्सी में चल रही थी, इसलिए न तो इसकी भनक लगी और न वह वापस घटनास्थल तक लौट पाए। पत्थरबाजी से कुछ जगहों से पोस्टर फट भी गया। वहीं, डीएसपी अम्बाला कैंट ने बताया कि किसान यूनियन का प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। हिंसा की कोई शिकायत नहीं मिली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अम्बाला सिटी | देवी नगर टोल प्लाजा के पास पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों द्वारा लगाए गए जाम में फंसे यूपी निवासी दो बुजुर्ग पैदल जाते हुए। इन्हें लुधियाना जाना था। फोटो : राजेश कश्यप


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G0pZqa

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...