Skip to main content

दिन में दंपती में झगड़ा, रात को पत्नी ने लगा ली फांसी

वार्ड नंबर छह में एक विवाहिता का शव घर में पंखे से लटका मिला। माना जाता है कि उसने फांसी लगाकर सुसाइड की। सूचना पर पुलिस पहुंची। पता चलने पर मायके वाले भी पहुंच गए। ससुराल वालों का कहना है कि उसने खुद ही फांसी लगाई। मृतका की शिनाख्त करीब 26 वर्षीय प्रियंका पत्नी आशू के रूप में हुई। वार्ड नंबर छह निवासी अमरजीत ने बताया कि उनके बेटे आशु की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। करीब सवा साल पहले उनके यहां एक बेटा हुआ।

बताया कि दोनों के बीच पिछले तीन साल से ही अक्सर झगड़ा होता आ रहा है। रविवार को भी आशू व प्रियंका के बीच झगड़ा हुआ था। रात को आशू अलग कमरे में सोया। वहीं प्रियंका दूसरे कमरे में सोई थी। प्रियंका की सास बेटी की डिलीवरी के चलते पिछले कुछ दिनों से एलएनजेपी अस्पताल में है। रात को वह, उसका छोटा बेटा और आशु का बेटा तीनों बाहर वाले कमरे में सोए थे। सुबह जब उठे तो प्रियंका काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई। अंदर देखा तो सब दहल गए।

प्रियंका चुन्नी के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। उसकी मौत हो चुकी थी। संभवत उसने रात एक बजे के बाद आत्महत्या के लिए यह कदम उठाया। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। वहीं पता चलने पर चिलकाना, सहारनपुर से प्रियंका के भाई मोनू व अन्य परिजन भी पहुंचे। मोनू ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जा रहा था। आशु उसे दहेज के लिए तंग करता था। कई बार उन लोगों ने पंचायती तौर पर आशु व परिजनों को समझाया, लेकिन कुछ दिनों बाद उनका रवैया पहले जैसा हो जाता।

मोनू ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की दहेज के लिए हत्या की गई है। सूचना पर थाना प्रभारी राजपाल, सब इंस्पेक्टर विजय कुमार की टीम मौके पर पहुंची। सीन ऑफ क्राइम टीम के डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने मौके का मुआयना किया। लाडवा थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि प्रियंका के भाई मोनू की शिकायत पर पति आशु, सास रानी, ससुर अमरजीत व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम जांच करती हुई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kQp8qE

Popular posts from this blog

कच्चे क्वार्टर बाजार के बीच से गुजर रहे हैं बिजली के तार, हादसा आगजनी में 1999 में 48 लोगों की हुई थी मौत

शहर का सबसे व्यस्त व भीड़ वाले बाजार कच्चे क्वार्टर के बीच से बिजली के तार गुजर रहे हैं। केबल न होने से हवा चलने पर यह तार आपस में टकरा जाते हैं। जिससे चिंगारी निकलती है। ऐसे में यहां आगजनी होने का खतरा बना रहता है। व्यापारियों व दुकानदारों ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। जबकि यहां एक बार बड़ी अनहोनी हो चुकी है। 1999 में आगजनी होने पर 48 लाेगों की हुई थी मौत कच्चे क्वार्टर में नवंबर, 1999 में बड़ी आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई थी। आग में 48 लोगों की जान गई थी। वहीं सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक ही दुकान के अंदर दर्जनों लोगों की जान गंवाई थी। कच्चे क्वार्टर बाजार में 1999 के बाद भीड़ करीब 10 गुणों बढ़ गई है। हर दिन यहां हजारों लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां दुकानों के स्टाल पर लटकते तारों से हादसा होने का अंदेशा है। यहां दिन के समय भी पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा इस क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जबकि नगर निगम पर इस पर कंट्रोल नहीं है। यहां दिन में पैदल...

2 दिन से एमएसपी पर पीआर धान की नहीं हुई खरीद, सरकारी रिकॉर्ड में 17500 क्विंटल मंडियों में अटका

सरकार और राइस मिलर्स की लड़ाई में किसान पिस रहा है। पीआर धान की सरकारी खरीद कागजों में रविवार से शुरू हो चुकी है लेकिन पूरे जिले में किसी भी मंडी में एक दाने की खरीद अब तक नहीं हुई। मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड अनुसार ही 17500 क्विंटल पीआर धान मंडियों में पहुंच चुका है। हालांकि धान इससे कहीं ज्यादा मात्रा में मंडियों में पड़ा है। सोमवार सुबह नई अनाज मंडी में एमएसपी पर धान की खरीद शुरू न होने पर किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। उसके बाद एसडीएम संजय कुमार किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें एमएसपी पर खरीद का आश्वासन दिया। किसानों ने एसडीएम से दो टूक कहा कि वे पहले ही दुखी हैं और अब उन्हें और परेशान नहीं किया जाए। एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए किसान बलजीत किच्छाना, गुरनाम सिंह डोहर, फूल सिंह नरड़, संजय ग्योंग, होशियार गिल व राममेहर गिल प्यौदा, तेजिंद्र सिंह अरनौली ने कहा कि अगर सोमवार सायं तक एम एसपी पर खरीद शुरू नहीं हुई तो मंगलवार से किसान कार्यालय के बाहर धरना देंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों को एक-एक क्विंटल धान लाने के मैसेज पर एसडीएम बोले-गलती सुधारी ज...