Skip to main content

आचार संहिता लगने पर 30 विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित

चुनाव आयोग ने मंगलवार दोपहर बाद बरोदा उपचुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया। इसके साथ ही चुनाव आचार संहित भी लग गई। बरोदा हलके के बिचपड़ी गांव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का वीडियो काॅन्फ्रेस के माध्यम से करीब 30 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करने और ग्रामीणों को संबोधित करने का कार्यक्रम था। आचार संहित लगने पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थगित कर दिया। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा कानून का पालन करती है।

बिचपड़ी गांव में सीएम को करीब तीन बजे ग्रामीणों को संबोधित करना था। इसके लिए प्रशासन ने भी तैयारी की हुई थी। सीएम को सुनने के लिए ग्रामीण भी गांव के स्कूल में पहुंचे हुए थे। कृषि मंत्री ढाई बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बरोदा हल्के का विकास करने के लिए सरकार प्रयासरत है। भाजपा ने हलके में कार्य करके दिखाया है। अलगे चार साल तक कार्य करेंगे।

हल्के में युवाओं को रोजगार देने के लिए आईएमटी बनाई जाएगी। सरकार ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हल्के में एक राइस मिल स्थापित की जाएगी। बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिए हल्के में ही विवि स्थापित किया जाएगा। बरोदा हलके का विकास तेजी से होगा। उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष मोहनलाल बडौली, राजीव जैन, डॉ.धर्मबीर नांदल, योगेश्वरदत्त, तीर्थ राणा, अनूप कुंडू, रणधीर लठवाल, ओमप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहें।

परियोजनाओं पर खर्च होंगे ‌26.53 करोड़

सीएम को हल्के के विभिन्न गांवों में पेयजल समस्या का समाधान करने के लिए ट्यूबैल लगाने, वाटर वर्क्स की मरम्मत के कार्य का शुभारंभ करना था। इसके अलावा मार्केटिंग बोर्ड की करीब 15 सड़कों का उद्घाटन और शिलान्यास करना था। सिंचाई विभाग द्वारा टेल पर पानी पहचाने के लिए कार्य शुरू करना था। इन परियोजनाओं पर करीब ‌26.59 करोड़ खर्च किए जाने हैं।

कार्यक्रम को बीच में छोड़ वापस आए अधिकारी

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी भी गए हुए थे। दोपहर बाद आचार संहिता लगने की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी भी कार्यक्रम स्थल वापस कार्यालय में आ गए। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल ही तैनात रहा।

जिले में मतदाताओं की कुल संख्या हुई 1086300

उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने जानकारी दी कि 25 सितंबर, 2020 तक जिले में मतदाताओं का कुल आंकड़ा 10 लाख 86 हजार 300 हो गया है। इनमें 5 लाख 86 हजार 883 पुरुष तथा 4 लाख 99 हजार 389 महिला मतदाता हैं। साथ ही 28 ट्रांसजेंडर मतदाता भी शामिल हैं। उपायुक्त ने कहा कि सोनीपत जिला के अंतर्गत सर्वाधिक मतदाता सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में हैं। सोनीपत विधानसभा में कुल 2 लाख 18 हजार 855 मतदाता हैं, जिनमें दो ट्रांसजेंडरों सहित 1 लाख 14 हजार 832 पुरुष तथा 1 लाख 4 हजार 21 महिला मतदाता शामिल हैं। बरोदा विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 78 हजार 250 कुल मतदाता हैं। बरोदा में भी दो ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। साथ ही यहां पुरुष मतदाता 97 हजार 819 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 80 हजार 429 है।

उपायुक्त ने गन्नौर विधानसभा क्षेत्र के विषय में जानकारी दी कि यहां मतदाताओं की कुल संख्या 1 लाख 76 हजार 22 है। इनमें 95 हजार 557 पुरुष मतदाता हैं तथा महिला मतदाताओं का कुल आंकड़ा 80 हजार 461 है। साथ ही गन्नौर में 4 ट्रांसजेंडर मतदाता भी हैं। राई विस क्षेत्र में कुल मतदाता 1 लाख 77 हजार 843 हैं। इनमें दस ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। राई में 97 हजार 148 पुरुष मतदाता तथा 80 हजार 685 महिला मतदाता हैं। खरखौदा विस क्षेत्र आरक्षित विस क्षेत्र हैं, जहां मतदाताओं की कुल संख्या 1 लाख 62 हजार 54 हो चुकी है। खरखौदा में 88 हजार 186 पुरुष मतदाता हैं और महिला मतदाताओं की संख्या 73 हजार 868 है। खरखौदा सोनीपत का अकेला ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जिसमें ट्रांसजेंडर मतदाता नहीं है। गोहाना विस क्षेत्र में 1 लाख 73 हजार 276 कुल मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 93 हजार 341 व महिला मतदाता 79 हजार 925 है। गोहाना में ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या दो है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गोहाना . बिचपड़ी गांव में उद्घाटन व शिलान्यास पत्थर को देखते ग्रामीण।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EPxcJa

Popular posts from this blog

फेसबुक पर दोस्ती कर विधवा से किया गैंगरेप, जन्मदिन की पार्टी देने के लिए घर से बाहर ‌बुलाया

किला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को फेसबुक पर दोस्ती कर गैंगरेप का मामला सामने आया। पीड़िता के साथ 6 महीने पहले दोस्ती कर आरोपी ने जाल में फंसा लिया। फिर दोस्त कि डेयरी में ले जाकर दोस्त के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 26 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी 10 साल पहले शादी हुई थी। शादी के दो साल बाद ही पति की मौत हो गई। मौत के बाद वह मायके में आकर रहने लगी। 6 महीने उसकी पहलवान चौक कुटानी रोड के सोनू के साथ फेसबुक पर बातचीत शुरू हुई थी। उसने बातों में फंसा लिया। 25 अगस्त की रात 9 बजे सोनू ने उसे जन्मदिन की पार्टी देने के लिए घर से बाहर ‌बुलाया। वह घर से बाहर आई तो वह अपनी एक्टिवा पर बैठाकर पहलवान चौक के पास बनी महालक्ष्मी डेयरी में ले गया। जिसका संचालक विकास है। सोनू उसे अंदर ले गया और को‌ल्ड ड्रिंक पिला दी। इस बीच विकास भी वहां आ गया। वह बेेहोश हो गई। वहीं रात करीब साढ़े 11 बजे होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। महिला का आरोप है कि फेसबुक मित्र सोनू व सोनू ने दोस्त विकास के साथ मिलकर दुष्कर्म किया है। किला पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। Download D...

बच्चे पैंगोंग झील के पास बेखौफ घूम रहे, पर्यटकों के लिए भी खुल गया फिंगर-4 के नजदीक का यह गांव, लोग बोले- अब सब नॉर्मल

(मोरुप स्टैनजिन) चीन के साथ जारी तनाव के बीच लद्दाख के आखिरी रहवासी गांव मान-मेराक में अब जिंदगी पहले जैसी हो गई है। सभी प्रकार की पाबंदियां हटा ली गई हैं। संचार व्यवस्था बहाल हो गई है और पर्यटकों के लिए भी अब कोई रोक-टोक नहीं है। 2 महीने पहले यहां दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने थीं। तनाव के गवाह रहे फिंगर-4 इलाके के पास स्थित पैंगोंग झील अब फिर से बच्चों और स्थानीय लोगों से गुलजार है। यहां आसपास के लोगों से बात करो तो कहते हैं- इंडियन आर्मी ने चीनियों को पीछे खदेड़ दिया है। अब डरने जैसी कोई बात नहीं है। 'सर्दियों में लोग पहले की तरह अपने मवेशी फिंगर फोर तक ले जा सकेंगे' एरिया काउंसलर (स्थानीय जनप्रतिनिधि) स्टैनजिन कॉनचॉक के मुताबिक, 15-16 जून गलवान घाटी की घटना के 2 महीने बाद तक यहां के लोगों ने सेना की सख्त पहरेदारी में जिंदगी गुजारी है। लेकिन, अब जीवन सामान्य हो रहा है। सेना और स्थानीय लोग मिलकर सड़क और भवनों के निर्माण में युद्धस्तर पर लगे हुए हैं क्योंकि सर्दियां शुरू होते ही काम करने में दिक्कत आएगी। स्टैनजिन ने बताया, हमने नोटिस किया है कि चीनी पीछे हट रहे हैं। इं...

कच्चे क्वार्टर बाजार के बीच से गुजर रहे हैं बिजली के तार, हादसा आगजनी में 1999 में 48 लोगों की हुई थी मौत

शहर का सबसे व्यस्त व भीड़ वाले बाजार कच्चे क्वार्टर के बीच से बिजली के तार गुजर रहे हैं। केबल न होने से हवा चलने पर यह तार आपस में टकरा जाते हैं। जिससे चिंगारी निकलती है। ऐसे में यहां आगजनी होने का खतरा बना रहता है। व्यापारियों व दुकानदारों ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। जबकि यहां एक बार बड़ी अनहोनी हो चुकी है। 1999 में आगजनी होने पर 48 लाेगों की हुई थी मौत कच्चे क्वार्टर में नवंबर, 1999 में बड़ी आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई थी। आग में 48 लोगों की जान गई थी। वहीं सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक ही दुकान के अंदर दर्जनों लोगों की जान गंवाई थी। कच्चे क्वार्टर बाजार में 1999 के बाद भीड़ करीब 10 गुणों बढ़ गई है। हर दिन यहां हजारों लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां दुकानों के स्टाल पर लटकते तारों से हादसा होने का अंदेशा है। यहां दिन के समय भी पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा इस क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जबकि नगर निगम पर इस पर कंट्रोल नहीं है। यहां दिन में पैदल...