Skip to main content

पाटोदा गांव के तरुण तमिलनाडु के मदुरै में बने कस्टम इंस्पेक्टर

जिले के पाटोदा गांव निवासी तरुण बंसल पुत्र रमेश बंसल तमिलनाडु के मदुरै में कस्टम इंस्पेक्टर बने हैं। एसएससी परीक्षा 2017 में सफलता के बाद अब तमिलनाडु के मदुरई में कस्टम व एक्साइज इंस्पेक्टर नियुक्त हुए हैं। तरुण ने 24 सितंबर को प्रिंसिपल ऑफ जीएसटी एंड कस्टम कार्यालय में अपना कार्यभार संभाल लिया है।

इसके लिए उन्हें बहुत ही संघर्ष का सामना करना पड़ा। क्योंकि परीक्षा से लेकर नियुक्ति बीच में बहुत समय व्यतीत हुआ। इससे परीक्षार्थियों का मनोबल टूट गया था, लेकिन अब तरुण के परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। तरुण ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। इस अवसर पर उनके पिता रमेश बंसल, माता रानी बंसल, बड़े भाई अरुण, भाभी राखी व बच्चे पावनी, आरव, आयुष, खुशी, शुभम, गौरव मौजूद रहे।

सविता झाड़ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

सविता झाड़ली को विश्व हिंदू परिषद महासंघ की प्रदेश की मातृशक्ति संकाय की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सविता ने अपनी इस नियुक्ति पर महासंघ का आभार व्यक्त किया और अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का आश्वासन दिया। मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन लीलू पहलवान ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जताई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tarun of Patoda Village Custom Inspector made in Madurai, Tamil Nadu


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32X2ln8

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...