Skip to main content

सुभाष शर्मा ने भाजपा जिला प्रधान को लिखा-मैं आम कार्यकर्ता हूं, पिटाई करने वाली नेत्री रखती हैं बड़ी पहुंच, उनसे जवाब तलब नहीं

साेनाली-सुभाष प्रकरण में पार्टी हाईकमान की एक तरफा प्रक्रिया से भाजपा के काजला मंडल प्रधान सुभाष शर्मा ने भाजपा जिला अध्यक्ष पर ही सवाल खड़े किए हैं। जिला अध्यक्ष कै. भूपेंद्र सिंह द्वारा भेजे नाेटिस का जवाब देते हुए काजला मंडल प्रधान सुभाष शर्मा ने मामले का पूरा विवरण लिखकर भेजा है। इसकी एक प्रति प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ व प्रदेश के संगठन मंत्री काे भी भेजी है।

काजला मंडल प्रधान द्वारा साेनाली फाैगाट व उनके समर्थकों पर मारपीट के आराेप लगाए जाने के बाद मामला सार्वजनिक हाेने पर भाजपा जिला प्रधान ने सुभाष शर्मा काे मामला मीडिया में ले जाने पर स्पष्टीकरण मांगा था तथा इसका जवाब एक सप्ताह के भीतर देने के लिए कहा था। मंडल प्रधान सुभाष शर्मा ने कै. भूपेंद्र सिंह काे दिए स्पष्टीकरण में घटनाक्रम का ब्याैरा दिया और आरोप लगाया कि साेनाली व उसके सहयाेगियाें ने किस तरह लहूलुहान किया था। उसे तथा उसके परिवार काे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है।

लिखा है कि उससे ताे स्पष्टीकरण मांग लिया है, लेकिन साेनाली व उनके अन्य सहयाेगियाें से कोई जवाब तलब नहीं किया गया, जिन्हाेंने उसे बुरी तरह पीटा। सुभाष ने व्यथित हाेते हुए लिखा कि उसका कसूर सिर्फ इतना है कि वह पार्टी का आम कार्यकर्ता है और वह छाेटे से गांव चिकनवास का जबकि भाजपा नेत्री बड़ी पहुंच वाली है। हालांकि सोनाली सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सुभाष शर्मा के आरोपों को निराधार बता चुकी हैं।

काजला मंडल प्रधान सुभाष शर्मा काे स्पष्टीकरण के लिए नाेटिस जारी किया था तथा जवाब के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। काजला मंडल प्रधान द्वारा अभी तक स्पष्टीकरण का कोई जवाब उन्हें नहीं मिला है।-कै. भूपेंद्र सिंह, भाजपा, जिला प्रधान, हिसार।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
साेनाली फौगाट। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mYXvOl

Popular posts from this blog

कच्चे क्वार्टर बाजार के बीच से गुजर रहे हैं बिजली के तार, हादसा आगजनी में 1999 में 48 लोगों की हुई थी मौत

शहर का सबसे व्यस्त व भीड़ वाले बाजार कच्चे क्वार्टर के बीच से बिजली के तार गुजर रहे हैं। केबल न होने से हवा चलने पर यह तार आपस में टकरा जाते हैं। जिससे चिंगारी निकलती है। ऐसे में यहां आगजनी होने का खतरा बना रहता है। व्यापारियों व दुकानदारों ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। जबकि यहां एक बार बड़ी अनहोनी हो चुकी है। 1999 में आगजनी होने पर 48 लाेगों की हुई थी मौत कच्चे क्वार्टर में नवंबर, 1999 में बड़ी आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई थी। आग में 48 लोगों की जान गई थी। वहीं सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक ही दुकान के अंदर दर्जनों लोगों की जान गंवाई थी। कच्चे क्वार्टर बाजार में 1999 के बाद भीड़ करीब 10 गुणों बढ़ गई है। हर दिन यहां हजारों लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां दुकानों के स्टाल पर लटकते तारों से हादसा होने का अंदेशा है। यहां दिन के समय भी पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा इस क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जबकि नगर निगम पर इस पर कंट्रोल नहीं है। यहां दिन में पैदल...

2 दिन से एमएसपी पर पीआर धान की नहीं हुई खरीद, सरकारी रिकॉर्ड में 17500 क्विंटल मंडियों में अटका

सरकार और राइस मिलर्स की लड़ाई में किसान पिस रहा है। पीआर धान की सरकारी खरीद कागजों में रविवार से शुरू हो चुकी है लेकिन पूरे जिले में किसी भी मंडी में एक दाने की खरीद अब तक नहीं हुई। मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड अनुसार ही 17500 क्विंटल पीआर धान मंडियों में पहुंच चुका है। हालांकि धान इससे कहीं ज्यादा मात्रा में मंडियों में पड़ा है। सोमवार सुबह नई अनाज मंडी में एमएसपी पर धान की खरीद शुरू न होने पर किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। उसके बाद एसडीएम संजय कुमार किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें एमएसपी पर खरीद का आश्वासन दिया। किसानों ने एसडीएम से दो टूक कहा कि वे पहले ही दुखी हैं और अब उन्हें और परेशान नहीं किया जाए। एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए किसान बलजीत किच्छाना, गुरनाम सिंह डोहर, फूल सिंह नरड़, संजय ग्योंग, होशियार गिल व राममेहर गिल प्यौदा, तेजिंद्र सिंह अरनौली ने कहा कि अगर सोमवार सायं तक एम एसपी पर खरीद शुरू नहीं हुई तो मंगलवार से किसान कार्यालय के बाहर धरना देंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों को एक-एक क्विंटल धान लाने के मैसेज पर एसडीएम बोले-गलती सुधारी ज...