Skip to main content

मॉडल टाउन में बाइक पर आए बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले यार्न कारोबारी से लूटी सोने की चेन

मॉडल टाउन में लाल रंग की अपाचे पर सवार दो बदमाश एक्सपोर्टर दोस्त के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले यार्न कारोबारी से सोने की चेन (विद पैंडल) लूट ले गए। बदमाश दो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। वहीं, दूसरी लूट की वारदात आसन कलां स्थित शराब के ठेके पर हुई। तीन बदमाशों ने ठेके के सेल्समैन पर एक फायर और दूसरा फायर रेहड़ी वाले पर किया। बदमाश ठेके से करीब 13 हजार रुपए कैश और दो शराब की बोतल लूटकर ले गए।

वरदात 1- मुंह पर मास्क लगाकर आए, 3 सेकंड में चेन तोड़ कर ले गए

मॉडल टाउन के रहने वाले ओम लखीना ने बताया कि उनका यार्न का कारोबार है। एक्सपोर्टर दोस्त रमन छाबड़ा के साथ गुरुवार सुबह करीब पौने 8 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। डॉ. एमकेके स्कूल के पास पीछे से अाए लाल अपाचे सवार दो बदमाशों ने तीन सेकंड में गले से चेन तोड़ ली। बदमाश गुरुद्वारे की तरफ भाग गए। दोनों बदमाशों ने हेलमेट लगा रखे थे। उन्होंने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की आसपास तलाश की लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस ने आसपास घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो दो अलग-अलग सीसीटीवी कैमरे में वह कैद हो गए थे।

एक ही अंदाज में अंजाम दी लूट की वारदातें

इन बदमाशों ने 27 अगस्त की सुबह सेक्टर- 11/12 में मार्केटिंग बोर्ड की महिला क्लर्क से चेन लूटी थी। बदमाशों ने पास में आकर बाइक की गति धीमी कर ली और फिर अचानक की झपट्‌टा मारकर भाग गए थे। इस घटना के 3 घंटे बाद ही बदमाशों ने गन्नौर में माइनिंग इंस्पेक्टर की बेटी से चेन लूट ली थी। यहां भी बदमाशों ने यहीं अंदाज प्रयोग किया था। बुधवार सुबह बदमाशों ने मॉडल टाउन में कारोबारी के साथ चेन लूटने के दौरान यहीं स्टाइल प्रयोग किया। पहले पास आकर बाइक धीमी की और चेन झपटने के बाद बाइक को दौड़ा दिया।

वरदात 2- पहले ग्राहक बनकर शराब मांगी, बैग से निकाल तीनों बदमाशों ने तान दी पिस्तौल

मूलरूप से कन्नौज, यूपी के रहने वाले गणेश ने असंध चौकी को बताया कि वह नोहरा-आसन कला रोड स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन है। गुरुवार शाम करीब पौने 5 बजे वह ठेके के बाहर कुर्सी पर बैठा था। खुखराना की तरफ से एक बाइक पर तीन बदमाश ग्राहक बन आ गए। तीनों 20 से 25 साल के थे। आते ही 10 बोतल शराब मांगी। फिर उन्होंने दो बोतल और मांगी। उन्होंने जैसे ही बोतल काउंटर पर रखीं। बदमाशों ने उन्हें बैग में रख लिया। बैग से पिस्तौल निकाल ली। दोनों बदमाशों ने भी पिस्तौल तान दी। दो बदमाशों ने कनपटी के दोनों तरफ पिस्तौल लगा दी।

तीसरे बदमाश ने गल्ले से कैश निकाल लिया। उन्होंने विरोध किया तो फायर कर दिया। गोली दुकान में लगे जाल में लगी। बदमाश और कैश मांगने लगे। इनकार करने पर गोली मारने की धमकी दी। उन्होंने ठेके के सामने ही अंडे की रेहड़ी लगाने वाले प्रवीन को आवाज दी। प्रवीन जैसे ही ठेके की तरफ आया तो बदमाश ने उस पर फायर कर दिया। गोली उसके सिर के बराबर से निकल गई। वह पीछे हट गया। बदमाश करीब 13 हजार रुपए कैश और दो बोतल शराब की लूटकर खुखराना की तरफ भाग गए। एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह 24 सितंबर की फुटेज है। इन्होंने कारोबारी की चेन लूटी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/340PKhZ

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...