Skip to main content

महिलाओं को स्वस्थ रहने के दिए टिप्स, बादली के आंगनबाड़ी केंद्र में चल रहे पोषक माह कार्यक्रम में दी जानकारी

बादली आंगनवाड़ी केंद्र में पोषक माह कार्यक्रम के तहत महिलाओं को बेहतर खानपान व स्वस्थ रहने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को पोषक खानपान के अलावा कोरोना बीमारी से बचाव व अन्य बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आंगनवाड़ी वर्कर शीला ने की।

इसके अलावा आयोजित कार्यक्रम में आशा वर्कर सुनीता, हेल्थ एजुकेटर प्रियंका, एलएचवी संतरा देवी, हेल्पर शकुंतला देवी और गांव की महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आंगनवाड़ी वर्कर शीला व प्रियंका ने बताया कि महिलाओं को अपने खानपान में पोषक आहार का प्रयोग करना चाहिए। हरी सब्जियां ज्यादा लेनी चाहिए।

खाना इस प्रकार का होना चाहिए, जिसमें भरपूर विटामिन और खनिज लवण पाए जाएं। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारी होने के चांस कम रहते हैं। शीला देवी ने बताया कि महिलाओं को अपने आप को बुखार, खांसी-जुखाम व अन्य बीमारियों से बचा कर रखना चाहिए। कोरोना महामारी से खुद को भी और अपने परिवार को भी बचा कर रखना चाहिए। घर के पुरुषों को हुक्का, बीड़ी, मदिरापान आदि से दूर रखना शामिल हैं। हेल्थ एजुकेटर प्रियंका ने बताया कि महिलाएं अपने परिवार का बेहतर ध्यान रख सकती हैं। वह साफ-सफाई व स्वच्छता का ध्यान रखते हुए अपने परिवार को अनेक बीमारियों से बचा सकती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tips given to women to stay healthy, information given in the ongoing Nutrient Month program at Anganwadi center, Badli


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33261nq

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...