Skip to main content

नशे की लत को पूरा करने के लिए श्याम स्टील के संचालक से मांगी थी एक करोड़ की चौथ

श्याम स्टील के संचालक प्रवीन गर्ग से एक करोड़ रुपए की चौथ मांगने में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान खरबला निवासी विक्रम राठी खरबलिया व जमावड़ी निवासी विनीत उर्फ टिंकू के रूप में हुई। दोनों को जींद पुल के समीप गिरफ्तार किया गया। साइबर सेल की मदद से दोनों को गिरफ्तार किया गया।

दोनों ने गुरुवार को अंबेडकर चौक के पास स्थित श्याम स्टील के संचालक प्रवीन गर्ग को फोन करके 1 करोड़ रुपए की चौथ मांगी थी। शाम 6 बजे तक चौथ न देने पर गोली मारने की धमकी दी। सेक्टर-6 पी निवासी कारोबारी प्रवीन गर्ग ने कहा कि वह दोपहर सवा दो बजे घर पर खाना खा रहे थे। तभी मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। फोन करने वाले ने उनसे एक करोड़ रुपए की चौथ मांगी। उन्हें 2-3 बार फोन किया और धमकी दी कि शाम 6 बजे तक चौथ की रकम दे दो नहीं तो गोली से उड़ा दूंगा।

धमकी देने वाले ने कहा कि वह उनका मकान भी जानता हूं। भलाई एक करोड़ रुपये देने में है। गर्ग की शिकायत पर पुलिस ने विक्रम राठी खरबलिया पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के दौरान विक्रम का टेलीफोन ट्रेस किया गया। साइबर सेल और मुखबिरी के आधार पर वह अपने दोस्त सहित पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

प्रवीन के बारे में थी आरोपियों को पूरी जानकारी

एसपी ने बताया कि राठी एक कारोबारी संजय के पास 8-10 महीने पहले काम करता था। उस दुकान से वह प्रवीन गर्ग के पास सामान लेने के लिए आया करता था। आने-जाने पर उसे पता चला कि प्रवीन गर्ग का कारोबार कैसा है। विक्रम पर लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज हुआ और फिर वहां से काम छोड़ दिया। फिर विक्रम ने गंगनखेड़ी में शराब ठेके पर सेल्समैन का काम किया। वहां पर विक्रम व विनीत की एक दूसरे से पहचान हुई। दोनों ने इकट्ठे शराब पीना शुरू किया। दोनों ने चौथ मांगने की योजना बनाई और फोन करके चौथ मांगी। कॉल ट्रेस के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया।

शराब ठेके पर बनाई योजना

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि विक्रम पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। दो लड़ाई झगड़े के हैं व एक रेप का मामला है। लड़ाई-झगड़े के मामले अंडर ट्रायल हैं, रेप के मामले में सजा हो चुकी है। विनीत उर्फ टिंकू पर रेप व अपहरण का मामला दर्ज है। मामला अंडरट्रायल है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें पैसों की जरूरत थी। दोनों ने चौथ की साजिश रची। दोनों नशा करते थे। नशा आदि के लिए पैसे की जरूरत पड़ी थी।

विनीत ने की हुई है जेबीटी

विनीत उर्फ टिंकू ने जेबीटी की हुई है। विक्रम राठी सातवीं पास है। विनीत का भाई हरियाणा पुलिस में है और भिवानी में तैनात है। पिता रिटायर्ड फौजी हैं। विनीत अच्छे व पढ़े-लिखे परिवार से बताया जा रहा है। विक्रम के माता पिता मेहनत मजदूरी करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चौथ मांगने में गिरफ्तार युवकों को ले जाती पुलिस।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j36cVq

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...