Skip to main content

बाइक से ड्यूटी पर रोहतक डिपो जा रहे रोडवेज चालक-परिचालक को कार ने मारी टक्कर, मौत

रोहतक एरिया में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रोहतक-झज्जर हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार रोडवेज चालक-परिचालक की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर हादसे के वक्त करौथा निवासी हरदीप, बेरी निवासी नवीन और बेरी निवासी जगपाल ड्यूटी के लिए रोहतक डिपो जा रहे थे।उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाली कार एक महिला चिकित्सक की थी।

दोनों घायलों को पीजीआई में भर्ती किया गया है। करौंथा निवासी करीब 50 वर्षीय हरदीप और बेरी निवासी 37 वर्षीय नवीन और बेरी निवासी रोडवेज परिचालक जगपाल रोडवेज डिपो राेहतक में ड्यूटी के लिए आ रहे थे। जब वें गांव शिमली के पास पहुंचे ताे एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान चालक हरदीप और परिचालक नवीन ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे परिचालक जगपाल का अभी उपचार चल रहा है। बेरी के चुलयान पाना निवासी नवीन पुत्र रामकुमार की डेढ़ साल की बेटी है।

नवीन के परिजनों ने बताया कि वो हरियाणा रोडवेज में चालक की नौकरी कर रहा था और ड्यूटी पर जा रहा था। उसी दौरान हादसा हो गया। नवीन परिवार में अकेला कमाने वाला था। बताया गया कि सड़क हादसे के बाद कार भी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हाे गई कार सवार माैके से फरार हो गए। कार में कितने लोग थे इसकी भी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाइक से टक्कर लगने के बाद कार हुई क्षतिग्रस्त ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ge8CC8

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...