
शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के टॉयलेट में रखे डस्टबिन में बच्चे का भ्रूण मिला है। लगभग 3-4 माह का भ्रूण के साथ ही एक गांठ मिलने से अस्पताल में हडकंप मच गया। मामला तब सामने जब स्वीपर टॉयलेट में साफ-सफाई करने के लिए पहुंचा। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल में पहुंची। फुटेज खंगालने पर एक महिला टॉयलेट से निकलती दिखी। जोकि उपमंडल के घसौली से है।
रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक महिला सीएचसी में इलाज करवाने के लिए पहुंची थी। चिकित्सक ने उसे इंजेक्शन लगा दिया था। कुछ देर बाद ही महिला टॉयलेट की तरफ चली गई। टॉयलेट से वापस आने के बाद चिकित्सक को चेकअप करवाने की बजाय बाहर चली गई।
करीब नौ बजे स्वीपर साफ-सफाई करने के लिए टॉयलेट में गया और डस्टबिन उठाने लगा तो उसमें भ्रूण देख घबरा गया। इस बारे में अस्पताल के कर्मियों को दिखाने के साथ ही पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने एंट्री रजिस्ट्रर चेक करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कैमरे में टॉयलेट आती-जाती महिला दिखी। वह घसौली गांव से थी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
भ्रूण नहीं गांठ थी: एसएचओ
गन्नौर शहर थाना प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि अस्पताल के टॉयलेट में रखे डस्टबीन में कोई भ्रूण नहीं मिला है वह सिर्फ गांठ थी। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने महिला की तलाश कर उससे पूछा तो बताया कि गांठ निकल गई थी ऐसे में वे अस्पताल से चले गए थे। गांठ को मिट्टी में दबवा दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GbFcoa