Skip to main content

मरीज 1.25 लाख पार, दिल्ली से सटे 4 जिलों में 50 हजार से ज्यादा केस; नए 1624 केस मिले, 27 की मौत

प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा अब 1.25 लाख पार कर गया है। मौतों की संख्या भी 1400 से ज्यादा हो चुकी है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से नए केसों की संख्या कम आ रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि 125941 मरीजों में से 50388 केस उन 4 जिलों में मिले हैं, जो दिल्ली से सटे हैं। यानी 40 फीसदी मरीज गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत व झज्जर के हैं।

गुड़गांव में सोमवार को मरीजों की संख्या 20 हजार पार हो गई, जबकि फरीदाबाद में आंकड़ा 19496 पर पहुंच गया है। इन्हीं 4 जिलों में 32 फीसदी मौतें भी हुई हैं। यानी कुल 1421 में 453 मौतें इन्हीं जिलों में हुई हैं। प्रदेश में एक दिन में 1624 नए मरीज मिलने के अलावा 27 लोगों की जान भी चली गई है। 2421 मरीज ठीक हुए हैं। अब ठीक होने वालों का आंकड़ा 108411 हो गया है। रिकवरी दर 86.08% पर पहुंच गई है। अभी 16109 सक्रिय मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में 21437 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

यहां हुई नई मौतें

24 घंटे में सबसे ज्यादा 5 मौत पंचकूला व 4 मौतें हिसार में हुई है। यमुनानगर, सिरसा में 3-3, कुरुक्षेत्र, करनाल, रोहतक, भिवानी में 2-2, अम्बाला, फरीदाबाद में 1-1 मरीज की जान गई है।

यहां मिले नए मरीज

गुड़गांव में 261, फरीदाबाद में 195, कुरुक्षेत्र में 163, हिसार में 109, सोनीपत में 61, रेवाड़ी में 59, अम्बाला में 67, रोहतक में 126, पानीपत में 59, करनाल में 37, पंचकूला में 60, सिरसा में 66, झज्जर में 26, महेंद्रगढ़ में 51, पलवल में 16, भिवानी में 36, यमुनानगर में 87, फतेहाबाद में 70, कैथल में 30, जींद में 29, चरखी दादरी में 11, नूंह में 5 मरीज मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GjFPvG

Popular posts from this blog

कच्चे क्वार्टर बाजार के बीच से गुजर रहे हैं बिजली के तार, हादसा आगजनी में 1999 में 48 लोगों की हुई थी मौत

शहर का सबसे व्यस्त व भीड़ वाले बाजार कच्चे क्वार्टर के बीच से बिजली के तार गुजर रहे हैं। केबल न होने से हवा चलने पर यह तार आपस में टकरा जाते हैं। जिससे चिंगारी निकलती है। ऐसे में यहां आगजनी होने का खतरा बना रहता है। व्यापारियों व दुकानदारों ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। जबकि यहां एक बार बड़ी अनहोनी हो चुकी है। 1999 में आगजनी होने पर 48 लाेगों की हुई थी मौत कच्चे क्वार्टर में नवंबर, 1999 में बड़ी आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई थी। आग में 48 लोगों की जान गई थी। वहीं सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक ही दुकान के अंदर दर्जनों लोगों की जान गंवाई थी। कच्चे क्वार्टर बाजार में 1999 के बाद भीड़ करीब 10 गुणों बढ़ गई है। हर दिन यहां हजारों लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां दुकानों के स्टाल पर लटकते तारों से हादसा होने का अंदेशा है। यहां दिन के समय भी पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा इस क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जबकि नगर निगम पर इस पर कंट्रोल नहीं है। यहां दिन में पैदल...

2 दिन से एमएसपी पर पीआर धान की नहीं हुई खरीद, सरकारी रिकॉर्ड में 17500 क्विंटल मंडियों में अटका

सरकार और राइस मिलर्स की लड़ाई में किसान पिस रहा है। पीआर धान की सरकारी खरीद कागजों में रविवार से शुरू हो चुकी है लेकिन पूरे जिले में किसी भी मंडी में एक दाने की खरीद अब तक नहीं हुई। मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड अनुसार ही 17500 क्विंटल पीआर धान मंडियों में पहुंच चुका है। हालांकि धान इससे कहीं ज्यादा मात्रा में मंडियों में पड़ा है। सोमवार सुबह नई अनाज मंडी में एमएसपी पर धान की खरीद शुरू न होने पर किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। उसके बाद एसडीएम संजय कुमार किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें एमएसपी पर खरीद का आश्वासन दिया। किसानों ने एसडीएम से दो टूक कहा कि वे पहले ही दुखी हैं और अब उन्हें और परेशान नहीं किया जाए। एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए किसान बलजीत किच्छाना, गुरनाम सिंह डोहर, फूल सिंह नरड़, संजय ग्योंग, होशियार गिल व राममेहर गिल प्यौदा, तेजिंद्र सिंह अरनौली ने कहा कि अगर सोमवार सायं तक एम एसपी पर खरीद शुरू नहीं हुई तो मंगलवार से किसान कार्यालय के बाहर धरना देंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों को एक-एक क्विंटल धान लाने के मैसेज पर एसडीएम बोले-गलती सुधारी ज...