Skip to main content

ऑनलाइन श्रीमद् भागवत कथा में निकाली कलश यात्रा

हरियाणा पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डिजिटल माध्यम से बुधवार से शुरू किया किया। कथा का लाइव प्रसारण माहेश्वरी भवन बहादुरगढ़ से पंडित राधेश्याम शास्त्री वृंदावन वाले द्वारा किया गया।हरियाणा पंजाब प्रदेश सचिव सीमा मूंदड़ा ने मंच संचालन किया एवं प्रदेश अध्यक्षा सुमन जाजू बहादुरगढ़ ,राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य पूनम राठी भटिंडा, निवर्तमान अध्यक्ष मंजू सोमानी रेवाड़ी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

प्रदेश प्रकल्प प्रमुख रेखा राठी फरीदाबाद द्वारा प्रदेश के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी गई और प्रातः कालीन पूजा एवं कलश यात्रा वीडियो संचालन किया गया।कथा में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा सभापति श्याम सुंदर सोनी,राष्ट्रीय महामंत्राणी मंजू बांगड़ कानपुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण लड्ढा दिल्ली की विशेष उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि श्याम सोनी ने कहा कि इस कोरोना काल में भागवत कथा का आयोजन नकारात्मक परिस्थितियों को सकारात्मक बनाता है। महामंत्राणी मंजू बांगङ ने कहा कि प्रभु के गुणगान के लिए पुरुषोत्तम मास सर्वोत्तम समय है। मल मास को भगवान विष्णु ने पुरुषोत्तम नाम दिया है। किरण लड्ढा ने भी कठिन समय में भागवत कथा के आयोजन के लिए हरियाणा पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की प्रसंशा की। कथा के पहले दिन पंडित राधेश्याम शास्त्री द्वारा श्रीभागवत कथा महातम एवं शुकदेव जी जन्म की कथा का बहुत सुंदर वर्णन किया गया।

आज की कथा के यजमान सतीश भुराड़िया, अरविन्द नांगलिया, संदेश जाजू रहे। बहादुरगढ़ माहेश्वरी समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी राधेश्याम काबरा द्वारा मास्क वितरित किए गए। माहेश्वरी समाज बहादुरगढ़ युवाओं एवं महिलाओं ने कलश यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं समाज की महिलाओं ने महेश वंदना की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति की। रिम्पी कोठारी और जयश्री पेडीवाल द्वारा कथा व् कलश यात्रा का डिजिटल संचालन किया गया। लगभग 200 लोगो ने अपने अपने स्थान पर रहकर ऑनलाइन कथा का रसपान किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kalash Yatra in online Shrimad Bhagwat Katha


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/364fGfp

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...