Skip to main content

39 साल की सेवा के बाद उप अधीक्षक देवीलाल सेवानिवृत्त

उपमंडल अधिकारी नागरिक ऐलनाबाद कार्यालय उप अधीक्षक देवीलाल शुक्रवार 58 वर्ष की आयु पूर्ण होने के उपरांत सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी सेवानिवृति के उपलक्ष्य में कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम दिलबाग सिंह ने कहा कि उप अधीक्षक देवीलाल ने अपनी सेवाएं पूरी ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ दी हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी का कार्यालय के स्टॉफ व अन्य लोगों से मधुरता का व्यवहार रहा है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी ने अपनी सेवाएं पूरी ईमानदारी, लगन से दी है। उन्होंने अपनी साफ सुथरी छवि के साथ सेवाओं से स्टॉफ के अन्य सदस्यों को भी प्रभावित किया है और वे इन सबके लिए प्रेरणा के स्त्रोत रहेंगे। इस अवसर पर उप तहसीलदार ऐलनाबाद अजय कुमार, रीडर महेंद्र माचरा व एसडीएम कार्यालय तहसील कार्यालय ई-दिशा केंद्र ऐलनाबाद के कर्मचारी उपस्थित थे।

9वें दिन भी जारी निगम कर्मचारियों का धरना

एचपीवीएनएल से हटाए गए अनुबंधित कर्मचारियों को बहाल करने को लेकर कर्मचारियों का धरना 9वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। 9वें दिन की अध्यक्षता करते हुए जिला कोषाध्यक्ष अनिल तनेजा ने कहा कि आज धरने को 9 दिन हो गए है। लेकिन अभी तक निगम अधिकारियों ने कर्मचारियों की सुध नहीं ली, जिससे जाहिर है कि निगम अधिकारियों का कच्चे कर्मचारियों के प्रति कोई अच्छा रवैया नहीं है।

रानियां सब डिवीजन के उपाध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि कोविड-19 के दौर में कच्चे कर्मचारियों ने ईमानदारी से अपनी ड्यूटी की है। निगम अधिकारी कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर समय रहते कर्मचारियों को नौकरी पर बहाल नहीं किया गया, तो यह आंदोलन और तेज होगा। इस मौके पर जगदीश, जयपाल गोदारा, बलविंद्र कंबोज, संतलाल, कुलदीप कुमार, धर्मवीर, जसबीर, शेखर, सुरेश आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Deputy Superintendent Devi Lal retired after 39 years of service.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lamZpz

Popular posts from this blog

कच्चे क्वार्टर बाजार के बीच से गुजर रहे हैं बिजली के तार, हादसा आगजनी में 1999 में 48 लोगों की हुई थी मौत

शहर का सबसे व्यस्त व भीड़ वाले बाजार कच्चे क्वार्टर के बीच से बिजली के तार गुजर रहे हैं। केबल न होने से हवा चलने पर यह तार आपस में टकरा जाते हैं। जिससे चिंगारी निकलती है। ऐसे में यहां आगजनी होने का खतरा बना रहता है। व्यापारियों व दुकानदारों ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। जबकि यहां एक बार बड़ी अनहोनी हो चुकी है। 1999 में आगजनी होने पर 48 लाेगों की हुई थी मौत कच्चे क्वार्टर में नवंबर, 1999 में बड़ी आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई थी। आग में 48 लोगों की जान गई थी। वहीं सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक ही दुकान के अंदर दर्जनों लोगों की जान गंवाई थी। कच्चे क्वार्टर बाजार में 1999 के बाद भीड़ करीब 10 गुणों बढ़ गई है। हर दिन यहां हजारों लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां दुकानों के स्टाल पर लटकते तारों से हादसा होने का अंदेशा है। यहां दिन के समय भी पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा इस क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जबकि नगर निगम पर इस पर कंट्रोल नहीं है। यहां दिन में पैदल...

2 दिन से एमएसपी पर पीआर धान की नहीं हुई खरीद, सरकारी रिकॉर्ड में 17500 क्विंटल मंडियों में अटका

सरकार और राइस मिलर्स की लड़ाई में किसान पिस रहा है। पीआर धान की सरकारी खरीद कागजों में रविवार से शुरू हो चुकी है लेकिन पूरे जिले में किसी भी मंडी में एक दाने की खरीद अब तक नहीं हुई। मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड अनुसार ही 17500 क्विंटल पीआर धान मंडियों में पहुंच चुका है। हालांकि धान इससे कहीं ज्यादा मात्रा में मंडियों में पड़ा है। सोमवार सुबह नई अनाज मंडी में एमएसपी पर धान की खरीद शुरू न होने पर किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। उसके बाद एसडीएम संजय कुमार किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें एमएसपी पर खरीद का आश्वासन दिया। किसानों ने एसडीएम से दो टूक कहा कि वे पहले ही दुखी हैं और अब उन्हें और परेशान नहीं किया जाए। एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए किसान बलजीत किच्छाना, गुरनाम सिंह डोहर, फूल सिंह नरड़, संजय ग्योंग, होशियार गिल व राममेहर गिल प्यौदा, तेजिंद्र सिंह अरनौली ने कहा कि अगर सोमवार सायं तक एम एसपी पर खरीद शुरू नहीं हुई तो मंगलवार से किसान कार्यालय के बाहर धरना देंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों को एक-एक क्विंटल धान लाने के मैसेज पर एसडीएम बोले-गलती सुधारी ज...