Skip to main content

जिलेभर में संविधान दिवस को लेकर हुए कार्यक्रम, राष्ट्र एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान

संविधान दिवस के उपलक्ष्य में लघु सचिवालय परिसर में गुरुवार को एक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में डीसी जयबीर सिंह आर्य ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि देश की आजादी के बाद देश की शासन-प्रशासन व्यवस्था को चलाने के लिए संविधान का निर्माण किया गया।

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में गठित संविधान निर्माता समिति ने संविधान का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हुआ। इसी के चलते सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। संविधान में जहां एक तरफ हमें अधिकार दिए गए हैं, वहीं दूसरी ओर हमारे कर्तव्य भी दिए गए हैं। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी नहीं भूलना चाहिए। कर्तव्यों की पालना करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि हमें संविधान निर्माताओं द्वारा संजोए गए सपनों के अनुरूप राष्ट्र के निर्माण करने में अपना योगदान देना है। संविधान में सभी नागरिकों को समान रूप से अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहना है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एडीसी राहुल नरवाल, डीएसपी मुख्यालय विरेन्द्र सिंह, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी रामसिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

एमएनएस राजकीय महाविद्यालय में पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कार्यकारी प्राचार्य व स्टाफ सदस्यों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। कार्यकारी प्राचार्य सुरेंद्र सिंह चौहान ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रेस प्रभारी डॉ. जगबीर सिंह मान, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी के प्रोग्राम ऑफिसर व स्टाफ सदस्य थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39jOTNC

Popular posts from this blog

कच्चे क्वार्टर बाजार के बीच से गुजर रहे हैं बिजली के तार, हादसा आगजनी में 1999 में 48 लोगों की हुई थी मौत

शहर का सबसे व्यस्त व भीड़ वाले बाजार कच्चे क्वार्टर के बीच से बिजली के तार गुजर रहे हैं। केबल न होने से हवा चलने पर यह तार आपस में टकरा जाते हैं। जिससे चिंगारी निकलती है। ऐसे में यहां आगजनी होने का खतरा बना रहता है। व्यापारियों व दुकानदारों ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। जबकि यहां एक बार बड़ी अनहोनी हो चुकी है। 1999 में आगजनी होने पर 48 लाेगों की हुई थी मौत कच्चे क्वार्टर में नवंबर, 1999 में बड़ी आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई थी। आग में 48 लोगों की जान गई थी। वहीं सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक ही दुकान के अंदर दर्जनों लोगों की जान गंवाई थी। कच्चे क्वार्टर बाजार में 1999 के बाद भीड़ करीब 10 गुणों बढ़ गई है। हर दिन यहां हजारों लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां दुकानों के स्टाल पर लटकते तारों से हादसा होने का अंदेशा है। यहां दिन के समय भी पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा इस क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जबकि नगर निगम पर इस पर कंट्रोल नहीं है। यहां दिन में पैदल...

2 दिन से एमएसपी पर पीआर धान की नहीं हुई खरीद, सरकारी रिकॉर्ड में 17500 क्विंटल मंडियों में अटका

सरकार और राइस मिलर्स की लड़ाई में किसान पिस रहा है। पीआर धान की सरकारी खरीद कागजों में रविवार से शुरू हो चुकी है लेकिन पूरे जिले में किसी भी मंडी में एक दाने की खरीद अब तक नहीं हुई। मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड अनुसार ही 17500 क्विंटल पीआर धान मंडियों में पहुंच चुका है। हालांकि धान इससे कहीं ज्यादा मात्रा में मंडियों में पड़ा है। सोमवार सुबह नई अनाज मंडी में एमएसपी पर धान की खरीद शुरू न होने पर किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। उसके बाद एसडीएम संजय कुमार किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें एमएसपी पर खरीद का आश्वासन दिया। किसानों ने एसडीएम से दो टूक कहा कि वे पहले ही दुखी हैं और अब उन्हें और परेशान नहीं किया जाए। एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए किसान बलजीत किच्छाना, गुरनाम सिंह डोहर, फूल सिंह नरड़, संजय ग्योंग, होशियार गिल व राममेहर गिल प्यौदा, तेजिंद्र सिंह अरनौली ने कहा कि अगर सोमवार सायं तक एम एसपी पर खरीद शुरू नहीं हुई तो मंगलवार से किसान कार्यालय के बाहर धरना देंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों को एक-एक क्विंटल धान लाने के मैसेज पर एसडीएम बोले-गलती सुधारी ज...