Skip to main content

27 नवंबर तक जिले में धारा 144, हलदाना बाॅर्डर पर फोर्स के साथ डीसी और एसपी खुद भी तैनात

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने अंबाला की तरफ से हाईवे से होते हुए दिल्ली कूच शुरू कर दिया है। जीटी रोड पर जाम लगने के अंदेशा होने के चलते बुधवार को डीसी ने जिले में 27 नवंबर तक धारा-144 लगा दी। अब कोई रायफल, भाला, बरछी, लाठी, घातक हथियार, विस्फोटक सामग्री, ज्वलनशील सामग्री जैसे खुली बोतल में पैट्रोल व डीजल लेकर नहीं चल सकेगा। न ही सार्वजनिक सभाओं, रैली तथा जलूस में शामिल हो सकेगा। उन्होंने अपने आदेशों में कहा कि धारा-144 के आदेश सरकारी कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। बुधवार को डीसी श्यामलाल पूनिया व एसपी जशनदीप सिंह रंधावा क नेतृत्व में फोर्स हलदाना बॉर्डर पर तैनात हो गई। इसके साथ 19 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। दिल्ली व चंडीगढ़ जाने के वैकल्पिक मार्गो के बोर्ड बनाए गए हैं।

भारतीय किसान यूनियन द्वारा 26 व 27 नवंबर को दिल्ली कूच की चेतावनी दी है। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन करके गिरफ्तारी देने व मार्ग में एकत्रित होकर रोड जाम करके कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की आंशका है। कोई भी व्यक्ति धारा-144 का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सोनीपत में चार किसान नेताओं को मंगलवार को ही हिरासत में लिया जा चुका है।

बॉर्डर पर वाटर कैनन की गाड़ी भी लगाई

हलदाना बाॅर्डर पर नाका लगाने के साथ प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। यहां एसपी, डीसी खुद तैनात हैं। बैरीकेड, फायर ब्रिगेड, वाटर कैनन की गाड़ी व क्रेन भी लगाई है। आरएएफ की एक कंपनी भी तैनात की गई है। पानीपत की तरफ से काफिला आता है तो यहीं पर रोक लिया जाए।

आईएफसीआई को बनाया अस्थाई जेल

सेवली स्थित आईएफसीआई इन्फ्रॉस्ट्रक्चर को अस्थाई जेल बनाया गया है। डीसी श्याम लाल पुनिया ने बिल्डिंग के मालिक को बिल्डिंग का नायब तहसीलदार राई को कब्जा देने के भी आदेश किए हैं। भारतीय किसान यूनियन के 26 नवंबर को दिल्ली चलो की घोषणा के दृष्टिगत डीसी ने कानून एवं व्यवस्था तथा शांति बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैंं। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट का क्षेत्र विभाजन करते हुए उनके साथ एक-एक पुलिस अधिकारी की भी ड्यूटी लगाई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KyYAxm

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...