Skip to main content

कर्मियों की मांगों को लेकर धरना जारी

हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन की जिला इकाई के तत्वावधान में कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विभाग की तरफ से उनकी जायज मांगों को भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

इस अवसर पर यूनियन के जिला प्रधान संजय भटसाना ने कहा कि शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ डीटीएच चौकीदारों की मांगों को लेकर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यूनियन की तरफ से पिछले काफी समय से अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मांगों को पूरा किए जाने की मांग उठाई जा रही है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

ऐसे में सोमवार से धरना प्रारंभ किया गया है। इस अवसर पर महाबीर धारण, कर्णसिंह, मनीष कुमार, अशोक कुमार, मुन्नीलाल, महेंद्रसिंह, कृष्ण सिंह, रामनिवास, संदीप कुमार, धर्मबीर सिंह, सरला देवी, सुनीता, संतरा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेवाड़ी में मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देते चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o6yiBl

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...