Skip to main content

अम्बाला के बाद कुरुक्षेत्र में आमने-सामने हुए किसान और पुलिस, बैरिकेड तोड़ आगे निकले

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में किसानों ने अपनी रणनीति बदल एक दिन पहले ही दिल्ली कूच कर दिया। किसानों को रोकने व आंदोलन को विफल करने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरा बंदोबस्त किया था, लेकिन सारे बंदोबस्त किसानों के हौसले के आगे फीके पड़ गए। पहले अम्बाला में रोकने की कोशिश हुई। इसके बाद जीटी रोड पर त्योड़ा के पास करीब सवा दो घंटे तक किसानों व पुलिस के बीच नोंकझौंक होती रही। दोनों जगह पानी की बौछारें भी पुलिस ने बरसाई।

पानी की बौछारों के बीच किसान जबरन बेरिकेड तोड़ते हुए आगे बढ़ गए। पहले पिपली में रात्रि पड़ाव की प्लानिंग थी, लेकिन ऐन मौके पर किसान करनाल की तरफ निकल गए। 26 नवंबर को तय शुदा कार्यक्रम के तहत दिल्ली पहुंचेंगे। उधर दिनभर जीटी रोड बंद रहा। इसके चलते हजारों वाहन चालक परेशान हुए। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के आह्वान पर सैकड़ों किसान सुबह मोहड़ा में जुट गए। किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने भी भारी-भरकम इंतजाम किए थे।

आदेश अस्पताल से कुछ पहले ही पुलिस ने बेरिकेड लगा दिए थे। पहले यहां रोके रखा। यहां बेरिकेड तोड़कर किसान जीटी रोड पर आगे बढ़े। कुरुक्षेत्र सीमा में त्योड़ा में पुलिस ने जबरदस्त नाकाबंदी की थी। प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी, प्रदेश प्रवक्ता राकेश बैंस और जसबीर सिंह मामू माजरा की अगुवाई में किसान करीब साढ़े तीन बजे त्योड़ा पहुंच गए। यहां करीब साढ़े पांच बजे तक पुलिस व किसान आमने सामने रहे। खुद डीसी शरणदीप कौर, एसपी हिमांशु गर्ग, एसडीएम डॉ. किरण सिंह, डीएसपी गुरमेल सिंह, तहसीलदार टीआर गौतम मौजूद रहे।

यहां प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से कहा कि जिले में धारा 144 है। उन्हें आगे नहीं जाने दिया जा सकता। इस पर माहौल गर्मा गया। किसान तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की बात पर अड़े रहे। कहा कि दिल्ली जाकर रहेंगे। ऐसे में प्रशासन ने आलाधिकारियों से बातचीत के लिए आधे घंटे का समय मांगा, लेकिन बातचीत सिरे नहीं चढ़ी। बातचीत विफल रहने के बाद किसानों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया। ट्रैक्टरों के साथ कुंडी से जीटी रोड पर लगे बेरिकेड को हटाना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने किसानों पर वाटर केनन से पानी भी बरसाया, लेकिन किसान पीछे नहीं हटे। पानी के बीच ही बेरिकेड लांघ कर आगे बढ़ गए। कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में किसान राशन-पानी लेकर साथ चल रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कुरुक्षेत्र। अम्बाला-दिल्ली हाईवे पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने लगाए बैरिकेड, लोगों को परेशानी हुई। इस दौरान पूरा हाईवे जाम हो गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J9f4fo

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...