Skip to main content

पहाड़ी इलाकों की ठंडक मैदानी इलाकों तक पहुंची सर्द हवाओं से कंपकंपी छूटने का होने लगा अहसास

सर्दी ने अब दिन के समय भी अपने तेवर बदलने शुरू कर दिए हैं। मौसम में हो रहे बदलाव से दिन में सर्दी पड़ने लगी है और इससे कंपकंपी महसूस होने लगी है। पहाड़ी इलाकों में पड़ रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं शुरू होने से ही यह ठंडक बढ़ी है। सुबह और शाम को ठंड के कारण घर से निकलना मुश्किल होता जा रहा है।

अधिकांश स्थानों पर तापमान का ग्राफ लगातार गिर रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री से बढ़कर 26.5 पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 5.6 से 6.5 पर आ गया। इस बार रेवाड़ी का तापमान हिसार और नारनौल से भी कम तक गया है। इसलिए अभी दिसंबर के माह में ठंड और तीखी पड़ सकती है, ऐसा मौसम वैज्ञानिकों का भी पूर्वानुमान है। दिसंबर में कोल्ड-डे की स्थिति बनने के आसार हैं।

दिन में बादल छाए, धूप भी निकली, लेकिन ठंड ने बढ़ाई परेशानी, दिसंबर में सर्दी और बढ़ेगी
मंगलवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया। जिससे दिन में बादल भी छाए और धूप भी निकली, लेकिन सर्द हवाएं चलने से ठंडक भी रही। न्यूनतम तापमान भी लगातार नीचे गिर रहा है। सोमवार को प्रदेश में रेवाड़ी का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा था।

आगे क्या ... दो दिन छा सकते हैं बादल
हिसार कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि आगामी दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन बारिश की संभावना कम है। इस दौरान दिन व रात के तापमान में भी उतार चढ़ाव रहेगा। इसके बाद शुक्रवार से फिर मौसम बदल सकता है। तापमान में भी गिरावट रहेगी।

यह भी जानिए ... क्या होता कोल्ड डे
मौसम विभाग के

अनुसार अधिकतम तापमान जब सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच जाता है तब कोल्ड-डे की हालत बनती है। फिलहाल दिन का तापमान सामान्य से कम ही दर्ज हो रहा है।

डॉक्टरी परामर्श... विशेषज्ञों की सलाह अनुसार हार्ट के मरीजों व बुजुर्गों को अल सुबह पार्कों या घर के बाहर घूमने से बचना चाहिए। धूप निकलने पर पार्क में टहलने के लिए जाएं। क्योंकि ज्यादा सर्दी इन बीमारियों में गंभीर है। अस्पतालों में इस समय मौसमी बीमारियों में भी तेजी आई है। खांसी-जुकाम और बुखार के पीड़ित ही ज्यादा पहुंच रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेवाड़ी में सूर्यास्त के समय आसमान में छाए हल्के बादल।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33eZCFm

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...