Skip to main content

सीबीएलयू में संविधान दिवस पर किया राष्ट्रीय वेबिनार

चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर एनएसएस सेल के सौजन्य से राष्ट्रीय वेबिनार किया गया। वेबिनार में बतौर मुख्यातिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.राजकुमार मित्तल ने एनएसएस स्वयं सेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान विश्व में सर्वश्रेष्ठ है और भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।

भारतीय संविधान ने सबको समान अधिकार दिए हैं। आज के आधुनिक भारत की नींव संविधान ने रखी।इसमें डॉ.भीमराव अंबेडकर की भूमिका मुख्य रूप से रही। विविधता में एकता ही हमारी असली ताकत एवं पहचान है। संविधान ने हमें मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्य भी दिए हैं। हम सबका राष्ट्र निर्माण में योगदान का भी नैतिक दायित्व है। हम सबको मिलकर भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।

बतौर मुख्यवक्ता विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.जितेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि सबको समान अवसर और समान अधिकार केवल भारतीय संविधान में दिए गए हैं। भारतीय संविधान में सभी धर्मों को समान महत्व दिया गया है वेबिनार संयोजक डीन डॉ.सुरेश मलिक ने सभी मुख्यातिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। बतौर वक्ता डॉ.कुलदीप कुमार ने कहा कि संविधान दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का दिन है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q1v2ZA