Skip to main content

शराब पीते समय हुए झगड़े में दोस्त की पीटकर हत्या, गली में शव फेंका

थाना क्षेत्र को शिव कॉलेानी में शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में दोस्तों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को स्वर्ण जयंती पार्क के साथ लगती गली में फेंक कर फरार हो गए। मारा गया युवक संतोष (26) पुत्र राजदेव यादव मूलरूप से जिला समस्तीपुर, बिहार का रहने वाला था। यहां वह शिव नगर में किराए पर रहता था और अनाज मंडी में मजदूरी करता था। मृतक के भाई जिवछ की शिकायत पर दयानंद और संतोष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

भाई के अनुसार मंगलवार रात करीब दस बजे संतोष के दोस्त दयानंद और संतोष घर से बुलाकर ले गए थे। देर रात तक वापस नहीं लौटा तो उसने फोन किया। दोस्तों ने बताया कि संतोष सीढ़ियों से गिर गया है। उसे चोट लगी है। लेकिन वह ठीक-ठाक है। उनकी बातों पर विश्वास कर वह सो गया। सुबह सूचना मिली कि भाई का शव पार्क के पास गली में पड़ा है। दोस्तों के बारे में पता किया तो वे गायब मिले। मौके पर पहुंचे तो संतोष का शव पड़ा हुआ था। मुंह और शरीर पर चोट के निशान थे।

उन्होंने आशंका जताई है कि रात को शराब के नशे में ही दयानंद और संतोष ने ही उसकी पीट-पीटकर हत्या की है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। भाई ने बताया कि संतोष का परिवार गांव में ही रहता है। उसको तीन लड़कियां एक लड़का है। शहर थाना प्रभारी महीपाल ने बताया भाई ने दोस्तों पर हत्या करने का शक जताया है। दोनों ही आरोपी फरार है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश में दे रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/367EwKV

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...