प्रदेश के तीन जिलों में धान को लेकर की जा रही गड़बड़ी सामने आने के बाद विभाग ने अलग-अलग जगह केस दर्ज कराया है। अब मामला फर्जी तरीके से गेट पास जारी करने का सामने आया है। जिसमें करनाल, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र के कुछ राइस मिलर्स ने खेल किया है। ऐसे में फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट की ओर से एफआईआर दर्ज करा दी है।
गड़बड़ी की सूचना मुख्यालय तक पहुंचने के बाद विभाग के एसीएस पीके दास ने करनाल के प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की ओर डीसी से जांच कराई तो इसमें फर्जी गेट पास का मामला पकड़ में आया। बताया गया है कि यहां करीब साढ़े तीन सौ गेट पास जारी कर दिए गए। हालांकि अभी मामले की जांच पुलिस गहनता से करेगी। इसी प्रकार यमुनागनर व कुरुक्षेत्र में भी गड़बड़ी करने की कोशिश हुई। यहां भी दूसरे राज्यों से मंगवाए गए चालक के ट्रक पकड़े जा चुके हैं।
इस मामले में विभाग के एसीएस पीके दास का कहना है कि फर्जी तरीके से गेट पास की सूचना मिलने पर डीसी से से रिपोर्ट मांगी तो इसमें सूचना सही पाई गई। इसलिए मार्केट कमेटी सचिव, एक अन्य कर्मचारी और कुछ आढ़तियों पर केसदर्ज कराया है। कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में दूसरे राज्यों से लाया गया चावल भी पकड़ा है। दास ने कहा कि पूरी नजर रखी जा रही है। हर सूचना पर पूरी जांच करा रहें हैं। कहीं भी गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KGKvy5