Skip to main content

14 साल की उम्र में ही रेप से मां बनी, हाईकोर्ट ने काउंसिलिंग के निर्देश दिए

मेवात में 14 साल की उम्र में रेप से मां बनी पीड़िता के पुनर्वास के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने महिला काउंसलर नियुक्त कर काउंसिलिंग के निर्देश दिए हैं। जस्टिस अरविंद सिंह सांगवान ने एक आरोपी शकील की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि नाबालिग पीड़िता को अंतरिम मुआवजा दिए जाने पर मेवात और फरीदाबाद की डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसिस अथारिटी फैसला लें।

हाईकोर्ट ने छह माह बाद मई माह में कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है। कोर्ट ने कहा कि पीड़िता बहुत ही कम आयु में मां बन गई है। ऐसे में उसके और बच्चे के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए समय समय पर काउंसिलिंग की जरूरत है, लिहाजा महिला काउंसलर नियुक्त की जाए। साथ ही आरोपी पक्ष की तरफ से मिल रही धमकियों पर हाईकोर्ट ने मेवात के एसपी को जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं और इस बारे में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

यह है मामला

पीड़ित के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अस्पताल में उपचाराधीन थे। इसी दौरान उनकी लड़की को बहलाफुसलाकर आरोपी शकील और शमशाद जंगल में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इस सारी घटना को मोबाइल फोन में भी कैद किया और इसे वायरल भी किया। पीड़िता को इस दौरान डरा धमका कर उसका बार बार रेप किया गया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब लड़की की तबीयत खराब हुई और पता चला कि वह चार माह से गर्भवती है। पिता की शिकायत पर फिरोजपुर झिरका पुलिस थाने में एक जून 2020 को एफआईआर दर्ज कर ली गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l71m9M

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...