Skip to main content

पहले एक लाख कोरोना मरीज 193 दिन में ठीक हुए, अगले एक लाख केवल 61 दिन में

कोरोना संकट के बीच बुधवार काे एक राहत भरा अंकड़ा सामने आया। प्रदेश में कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ होने वालों की संख्या 2 लाख के पार हो गई है। अब तक 201250 ठीक हो चुके हैं। हरियाणा 15वां ऐसा राज्य है, जहां 2 लाख मरीजों ने कोरोना को हराया है। वहीं जब एक लाख मरीज ठीक हुए थे तो दसवां राज्य था। अच्छी बात यह भी है कि पहले एक लाख मरीज ठीक होने में जहां 193 दिन लगे।

वहीं अगले एक लाख मरीज केवल 61 दिन में ही स्वस्थ हो गए हैं। पहले के मुकाबले अब प्रदेश में रिकवरी रेट भी ठीक हुआ है। प्रति 50 हजार मरीज स्वस्थ होने की बात करें तो पहले 50 हजार मरीज 165 दिन में स्वस्थ हुए थे। इसके बाद एक लाख तक आंकड़ा पहुंचने में केवल 28 दिन लगे। हालांकि डेढ़ लाख तक पहुंचने में 33 दिन लगे। वहीं 2 लाख तक पहुंचने में केवल 28 दिन ही लगे हैं। हालांकि चिंता का विषय यह है कि प्रदेश में 11 नवंबर को मौतों का आंकड़ा 2 हजार पार करके 2001 हुआ था। तब से अब तक 14 दिन में ही 299 मौत होने से यह आंकड़ा 2300 पर पहुंच गया है।

रिकवरी : सातवें से 23वें स्थान पर खिसके

रिकवरी रेट में हरियाणा 1 सितंबर को सातवें स्थान पर था। 30 सितंबर को छठे पर आया, 10 अक्टूबर को पाचवें पर आ गया। 30 अक्टूबर को 13वें, 10 नवंबर को 19वें स्थान पर था और अब 23 वें स्थान पर खिसक गया है।

पहली बार एक ही दिन में 17 जिलों में मौतें

बुधवार को प्रदेश में 2221 नए मरीज मिले, वहीं 35 मरीजों ने दम तोड़ा। इनमें फतेहाबाद के भूना की दसवीं कक्षा छात्रा भी शामिल है। सबसे ज्यादा 6 मौत फरीदाबाद में और 4 रोहतक में हुई। गुड़गांव में 3, झज्जर, रेवाड़ी, भिवानी, सिरसा, हिसार, पानीपत व यमुनानगर 2-2 और अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, जींद, फतेहाबाद व पंचकूला में एक-एक मौत हुई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब 17 जिलों में मौतें हुई है। अब तक 2,25,130 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 2300 लोगों की जान गई है। एक दिन में 1972 मरीज ठीक होने से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 2,01,250 हो गई। अभी 21,580 एक्टिव मरीज हैं।

गुड़गांव में अब तक 40 हजार मरीज ठीक हुए

प्रदेश में गुड़गांव पहला ऐसा राज्य है जिसमें 40 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं। फरीदाबाद में 30 हजार से ज्यादा, सोनीपत और हिसार में 10 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश के 10 जिलों में 5 से 10 हजार के मध्य मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं शेष जिलों में 1 से 5 हजार के मध्य मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

फरीदाबाद में सबसे ज्यादा गंभीर मरीज

अभी प्रदेश में कुल 426 गंभीर मरीज हैं। इनमें से 375 ऑक्सीजन पर और 51 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 120 गंभीर मरीज हैं, जिनमें से 109 ऑक्सीजन पर और 11 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। वहीं एक अस्पताल की बात करें तो हिसार के अग्रोहा में 62 गंभीर मरीज एडमिट हैं। इनमें से 62 ऑक्सीजन पर और 2 वेंटिलेटर पर हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33kuGDw

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...