Skip to main content

संविधान दिवस पर जनता के संवैधानिक अधिकारों को छीनने में लगी सरकार: अरोड़ा

पूर्वमंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने देश का संविधान बनाकर हर नागरिक को बोलने की आजादी, बराबरी का अधिकार, शांतिपूर्ण आंदोलन सहित अनेक संवैधानिक अधिकार दिए थे, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार संविधान दिवस पर लोगों के संवैधानिक अधिकार छीनने में लगी है। उन्होंने कहा कि किसान तीन काले कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन कड़कती ठंड में किसानों पर पानी की बौछारें की जा रही हैं।

अश्रु गैस व लाठियां बरसाई जा रही हैं। इन तीन काले कानूनों से देश का किसान, आढ़ती और मजदूर बर्बाद हो जाएंगे। मुख्यमंत्री को भी चाहिए कि वे विधानसभा में फसलों के एमएसपी सुनिश्चित करवाने का बिल पास करवाएं। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन काले कानूनों से केवल किसान ही नहीं व्यापारी और मजदूर भी बर्बाद हो जाएंगे।

जजपा द्वारा 9 दिसंबर को भिवानी में अपना स्थापना दिवस मनाने पर कहा कि एक ओर तो सरकार कोरोना की आड़ में किसानों के आंदोलन को कुचल रही है दूसरी ओर जजपा के नेता पूरे प्रदेश में घूमकर भीड़ एकत्रित करने को निमंत्रण दे रहे हैं। किसानों के मसीहा चौ. देवीलाल की नीतियों का समर्थन का दावा करने वाली जजपा किसानों की दुर्दशा के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J5Cq5I