Skip to main content

टोल नाकों पर 1 दिसंबर से कैश लेन खत्म करने के लिए तैयारी शुरू, अब भी 30 से 35 फीसदी वाहन बिना फास्टैग के गुजर रहे

वाहन चालकाें के लिए जरूरी खबर है। नए साल में प्रदेश के विभिन्न टाेल से बिना फास्टैग वाहन नहीं निकल सकेंगे। जिन वाहनाें पर फास्टैग नहीं लगा है, उन्हें टाेल से नहीं गुजरने दिया जाएगा। सभी कैश लेन खत्म किए जाएंगे। फास्टैग न लगाने वाले चालकाें काे वाहन चलाना मुश्किल भी हाे सकता है। टाेल के अधिकारियाें ने वाहन चालकाें काे भी इस संबंध में जागरूक करना शुरू कर दिया है। टाेल के अधिकारियाें ने भी सभी लेन काे कैश लेन बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

दरअसल, जनवरी में सभी टाेल पर फास्टैग अनिवार्य किया गया था। हर टाेल पर दाे लेन से ही कैश वाले वाहन निकाले जा रहे थे। इसके कारण कैश लेन में कई बार जाम की स्थिति बनती थी। काेराेना के चलते लगाए लाॅकडाउन के दाैरान टाेल वाहन चालकाें काे टैक्स फ्री कर दिया गया था। लाॅकडाउन के बाद जुलाई माह में फिर से टैक्स की वसूली शुरू की गई। दाे लेन काे छाेड़कर सभी में फास्टैग अनिवार्य किया गया। हिसार, पानीपत, साेनीपत, राेहतक टाेल की यदि बात की जाएं ताे वर्तमान में 65 से लेकर 75 प्रतिशत फास्टैग लगे वाहन ही टाेल से गुजर रहे है।

अन्य चालक बार-बार जागरूक करने के बाद भी फास्टैग का प्रयाेग नहीं कर रहे हैं। सूत्राें के अनुसार जनवरी माह से जल्द प्रदेश के सभी टाेल से गुजरने वाले वाहनाें में फास्टैग अनिवार्य किया जाएगा। सभी छह से सात लेन काे फास्टैग के लिए करने काे टाेल के अधिकारी तैयारियाें में जुट गए हैं। अग्राेहा टाेल के मैनेजर अरविंद कुमार का कहना है कि अभी फास्टैग लगे करीब 70 प्रतिशत वाहन ही निकल रहे हैं।

समय बचेगा

फास्टैग नहीं लगाने के कारण चालक कैश लेन से गुजरते हैं। फास्टैग लेन में चंद सेंकंड में ही खाते से रुपये कट जाते हैं। मगर कैश का भुगतान करने के लिए चालकाें काे वाहनाें काे लाइन में लगना पड़ता है। जिसके कारण कैश लेन में वाहनाें की लंबी लंबी लाइन लगती है। जाम की स्थिति बनी रहती है। फास्टैग पूरी तरह से लागू हाेने के कारण वाहन चालकाें की भी समय की बचत हाेगी।

सड़काें काे दुरुस्त करा रहा एनएचएआई

एनएचएआई अधिकारी सड़काें काे दुरुस्त कराने में लगे हैं। हर जिले में पांच से छह टीमाें काे सड़काें काे दुरुस्त कराने के लिए लगाया है, ताकि काेहरे के दाैरान हाेने वाले हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

लाउडस्पीकर व मैसेज से कर रहे जागरूक

टाेल प्लाजा के अधिकारी वाहन चालकाें काे लाउडस्पीकर और मैसेज के माध्यम से फास्टैग के प्रति जागरूक कर रहे हैं। वाहन चालकाें काे पंपलेट आदि का भी वितरण किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Preparations begin to end cash lanes on toll points from December 1, 30 to 35 percent of vehicles still passing without fast


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q0qG51

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...