देवउठनी ग्यारस के अवसर पर जिला में करीब एक हजार से अधिक शादियां हुई। शादी समारोहों में लोग कोरोना संक्रमण के लिए जारी गाइडलाइन को भूले नजर आए। पाबंदी लगने से ठीक पूर्व संध्या पर शादियों में काफी भीड़ नजर आई। कोरोना संक्रमण से बचाव के भी कहीं-कहीं ही प्रबंधन दिखाई दिए।
करीब एक महीने तक जहां सैनिटाइजर जगह-जगह नजर आता था, वहीं इन शादियों में कहीं भी सैनिटाइजर दिखाई नही दिए। वहीं पुलिस ने बुधवार को भी बिना मास्क लगाए हुए एक हजार से अधिक लोगों के चालान किए। वहीं गत मंगलवार को भी 1086 लोगों के चालान काटते हुए पांच लाख 43 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।
ऐसे में मास्क नहीं लगाने वाले लोगों के चालान का आंकड़ा बुधवार को एक लाख के करीब पहुंच गया है। जिला में बुधवार को देवउठनी ग्यारस के दिन विशेष मुहूर्त पर होटल, बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल व टैंट आदि पूरी तरह बुक रहे। करीब हर गली व गांव में कई-कई शादी समारोह का आयोजन किया गया। इन शादियों पर पुलिस भी मॉनिट्रिंग करती दिखाई दे रही है।
बड़े होटलों में भी जहां पुलिस मास्क पहनने और दूरी बनाने के लिए जागरुक कर रही है, वहीं मास्क नहीं पहनने पर लोगों के चालान भी तेजी से किए जा रहे हैं। गुड़गांव पुलिस ने अब तक मास्क नहीं पहनने वाले 94756 लोगों के चालान किए हैं, जिनसे कुल 4.73 करोड़ रुपए वसूल किए जा चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी लोग कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं।
गुड़गांव में जून महीने के बाद कोरोना संक्रमण सबसे अधिक जानलेवा हो गया है। पिछले 10 दिन में रोजाना तीन लोगों की मौत हो रही है। ऐसे में इन दस दिन में ही 31 लोगों की जान कोरोना संक्रमण से जा चुकी है। वहीं नवंबर महीने के 25 दिन में रिकॉर्ड 1.13 लाख लोगों की सैंपलिंग व टेस्टिंग की जा चुकी है, जिनमें से 16657 पॉजिटिव केस मिले हैं।
वहीं 25 दिन में ही 60 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। ऐसे में अब तक गुड़गांव में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 46555 तक पहुंच गया है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/375IT8I