Skip to main content

हरियाणा से यूपी ले जाकर 25 हजार में करते थे भ्रूणलिंग जांच, 2 दलाल गिरफ्तार, डॉक्टर फरार

स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद की टीम ने भ्रूण लिंग जांच कराने वाले गिरोह के दो आरोपियों को यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। इनमें सहारनपुर निवासी शोकत अली व कैथल के रोशन शामिल हैं, जबकि अल्ट्रासाउंड करने वाला डॉक्टर अस्पताल बंद कर फरार हो गया। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. गिरीश को सूचना मिली थी कि कैथल का रोशन भ्रूण लिंग जांच कराता है।

डिप्टी सीएमओ गाड़ी में सवार होकर कैथल के पिहोवा रोड के गांव क्योड़क पहुंचे, जहां रोशन ने ड्राइवर बन आए डॉ. गिरीश को जांच से मना कर दिया। अगले दिन डिप्टी सिविल सर्जन ने गर्भवती महिला को डिकोय बनाया। जहां उसने 25 हजार रुपए में भ्रूण लिंग जांच की हामी भर ली। रोशन ने बीते दिन महिला को बुलाया और उसे लेकर मेरठ, शामली से होता हुआ यूपी के सहारनपुर के ननौता में पहुंचा।

जहां दूसरा दलाल गाड़ी लेकर तैयार खड़ा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उसका पीछा कर रही थी। उन्हें उक्त अस्पताल में ले जाया गया। भ्रूण लिंग जांच करवाकर वापस आते ही दोनों दलालों को पकड़ लिया। दलालों ने बताया कि महिला के गर्भ में लड़का होने पर पॉजिटिव व लड़की होने पर निगेटिव बोलते थे। जांच में आरोपी दलाल शोकत अली से टीम ने 4 हजार रुपए बरामद किए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फतेहाबाद | रेड के दौरान कुर्ता पयजामा पहनकर पहुंचे डॉ. गिरीश।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KG5otg

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...