Skip to main content

कोरोना से अमृतपुर खुर्द के 84 साल के बुजुर्ग की मौत, 75 पॉजिटिव मिले

जिला में मंगलवार को 75 केस मिले। इनमें 18 एंटीजेन टेस्ट और 57 केस आरटीपीसीआर से पाए गए हैं। अमृतपुर खुर्द के 84 साल के व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। बुजुर्ग का सिग्नस अस्पताल में टेस्ट कराया था। पॉजिटिव आने के बाद कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। यहां पर आक्सीजन पर रखा गया। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। अब जिले में कुल 9377 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 127 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, 495 एक्टिव हैं तथा 8755 मरीज ठीक हो चुके हैं।

चौधरी कॉलोनी में एक परिवार के पांच सदस्य, सेक्टर-13 में 55 साल का व्यक्ति, 10 मीनार रोड पर लंदन में काम करने वाला 30 साल का युवक, सेक्टर-35 में टीचर, सेक्टर-8 में एक परिवार के तीन लोग, एक 52 साल की महिला, सदर बाजार में 28 साल का युवक, नर्सी विलेज में 31 साल का युवक, सेक्टर-पांच में दो महिलाएं, सेक्टर-6 में असिस्टेंट प्रोफेसर, तरावड़ी में 38 साल की महिला, निगदू में टीचर, सालवन में किसान, मॉडल टाऊन में पीएचसी के दो कर्मचारी संक्रमित मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UZbIhu

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...