Skip to main content

पनसारी दुकान व मेडिकल स्टोर में बिक रही थी एमटीपी किट, 2 गिरफ्तार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पनसारी व मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 22 एमटीपी किट (गर्भपात की गोलियां) बरामद की है। पुलिस ने विशाल पनसारी व सुनील मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। ।
डॉ. मनोज रंगा ने बताया कि सीएमओ को गुप्त सूचना मिली थी कि पनसारी की दुकान पर एमटीपी किट बेची जा रही है, पनसारी एक हजार रुपए में यह किट बेचता है।

सूचना के आधार पर सीएमओ द्वारा एक टीम का गठन किया गया जिसमें डॉ. मनोज रंगा, डॉ. सुरभी, दीपक, विशु शामिल रहे। इस दौरान इंद्री थाना प्रभारी सतपाल के साथ उनकी टीम का भी सहयोग लिया गया। आरोपी को पकड़ने के लिए एक नकली ग्राहक बनाया गया। जिसे एक 500 का, दो 200 के और एक 100 रुपए का नोट दिया गया। ग्राहक विशाल पनसारी की दुकान पर पहुंचा जो मैन बाजार में है, वहां पर पनसारी ने उस नकली ग्राहक को एक हजार रुपए लेकर एमटीपी किट दे दी।

इसी दौरान टीम ने छापा मारकर उसे पकड़ दिया। इस दौरान आरोपी विशाल ने बताया कि वह सुनील मेडिकल स्टोर से यह किट लेकर आता है। इसके बाद टीम ने उसकी तरह नकली ग्राहक बनाकर मेडिकल स्टोर पर भेजा और मेडिकल स्टोर संचालक सुनील को भी रंगे हाथों एक हजार रुपए में एमटीपी किट बेचते हुए पकड़ लिया। आरोपी की तलाशी ली तो वहां से 20 और एमटीपी किट बरामद की गई। दोनों आरोपियों से 22 एमटीपी किट बरामद की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MTS kit was being sold in Pansari shop and medical store, 2 arrested


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KEZnNt

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...