
दिन के समय चलने वाली जाेधपुर से वाया महेंद्रगढ़- दिल्ली चलने वाली ट्रेन 1 दिसंबर से बंद कर दी गई है। इसकाे लेकर क्षेत्र के लाेगाें में भारी राेष व्याप्त है। साथ ही दैनिक रेलयात्री महासंघ व आम लाेगाें ने रेलवे से इस गाडी काे दाेबारा शुरू करने की मांग की है। बता दें कि गाड़ी संख्या 02485-86 को 1 दिसबंर से बंद कर दी जाएगी। इसी को लेकर महेंद्रगढ़ के लोगों में रोष व्याप्त है।
दैनिक रेल यात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने बताया कि यात्रियों के आवागमन करने के लिए रेल एक मात्रा गरीबों को सहारा है। मगर कुटिल चाल के तहत महेंद्रगढ़ क्षेत्र की जनता के इस सहारे को भी छीना जा रहा है। रेलवे बोर्ड द्वारा हाल ही में जारी किए गए नोटिफिकेशन में यह दर्शाया गया है।
1 दिसबंर से गाड़ी संख्या 02485-86 जो जोधपुर से वाया महेंद्रगढ़ से दिल्ली सराय रोहिल्ला व सराय रोहिल्ला से महेंद्रगढ़ व जोधपुर के लिए आवागमन करने वाली गाड़ी को बंद करने से लोगों ने रेल मंत्रालय पर भेदभाव आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि यह गाड़ी महेंद्रगढ़ से शाम 7:10 पर दिल्ली के लिए जाती थी। फिर वापसी में सुबह दिल्ली से 7 बजे चलकर महेंद्रगढ़ सुबह 9:30 बजे पहुंचती थी। फिर जोधपुर जाती थी।
एक महीने में लगभग 5 लाख रुपए रिजर्वेशन से मिले
प्रधान पाटोदा ने बताया कि इस गाड़ी को एक महीने में लगभग 5 लाख रुपए रिजर्वेशन से प्राप्त हुए है। फिर भी रेलवे बोर्ड ने आमदनी को भी दरकिनार करके इस गाड़ी को इस रूट से बंद कर दिया है। गाड़ी संख्या 02481-82 जोधपुर से दिल्ली से जोधपुर चल रही थी। उसका भी ठहराव महेंद्रगढ़ के आदर्श रेलवे स्टेशन पर बंद कर दिया गया है, अब महेंद्रगढ़ क्षेत्रवासियों को जोधपुर रूट के लिए कोई भी रेल सेवा नहीं है। अब इस रूट पर मात्र एक गाड़ी संख्या 02457-58 बीकानेर से चलकर सुबह महेंद्रगढ़ 3:30 बजे दिल्ली के लिए जाएगी फिर वापसी में दिल्ली सराय रोहिल्ला से रात्रि 11:30 बजे चलकर महेंद्रगढ़ रात्रि 1:40 मिनट पर पहुंचेगी फिर यह गाड़ी बीकानेर के लिए रवाना होगी। प्रधान पाटोदा ने रेल मंत्रालय पर आरोप लगाया कि महेंद्रगढ़ आदर्श रेलवे स्टेशन को रेलवे के मानचित्र से हटाने पर तुली हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lmHsaV