Skip to main content

पीजी में एडमिशन के लिए 7 दिसंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे छात्र

यूजी के बाद अब पोस्ट ग्रेजुएट के एडमिशन को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी किया है। 7 दिसंबर तक स्टूडेंट्स ऑनलाइन नाम रजिस्टर्ड करा सकते हैं। स्टूडेंट्स का कहना है कि देरी से शेड्यूल आया है। आवेदन का समय बढ़ाया जाए। क्याेंकि ऑनलाइन एडमिशन में कई बार साइट स्लाे चलती है। डाॅक्यूमेंट भी अपलोड नहीं कर पाते हैं। इस प्रक्रिया में समय लगता है।

इसे ध्यान में रखकर विभाग नाम पंजीकरण कराने की तिथि में फेरबदल करे। इससे स्टूडेंट्स को आवेदन के लिए अधिक समय मिलेगा। प्रिंसिपल डॉ. एचएस कंग का कहना है कि बुधवार से पीजी कोर्स के लिए पंजीकरण शुरू हो गए। हायर एजुकेशन के शेड्यूल अनुसार 7 दिसंबर का समय अभी दिया गया है। ऑनलाइन मोड पर सारी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कोविड 19 के कारण आवेदन निशुल्क होगा। कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं ली जाएगी।

हायर एजुकेशन के लिए कॉलेजों में यूजी कोर्स की दाखिला प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। इस प्रक्रिया के पूरी होने साथ ही पीजी कोर्स का खाता भी खुल गया है। इन कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया रहेगी। यह प्रक्रिया 21 दिसंबर तक चलने वाली है। प्रिंसिपल का कहना है कि सभी यूजी कोर्स में रिक्त सीटों पर दाखिला लगभग पूरा हो चुका है। अब जो सीट खाली रह गई हैं। उन्हें स्टूडेंट्स के लिए ओपन काउंसलिंग से भरा जा रहा है। सरकारी से लेकर निजी कॉलेजों में भी सीट खाली हैं।

कोरोना के कारण नहीं ली जाएगी रजिस्ट्रेशन फीस
कोरोना के कारण पीजी कोर्स के दाखिले साल 2020 खत्म होने पर शुरू हो रहे हैं। ऐसे में आवेदकों से कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं ली जाएगी। पीजी कोर्स में आवेदकों को भी एनसीसी, एनएसएस, वाईआरसी, स्पोर्ट्स के लिए वैटेज दी जाएगी, लेकिन इनके 10 से अधिक अंक नहीं होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/376IWkx

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...