अगले माह में डीएलएड की मार्किंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिले की डाइट हुसैनपुर में प्रथम और द्वितीय वर्ष की कॉपियां पहुंचनी शुरू हो गई है। हालांकि अभी मार्किंग की डेट नहीं मिली है। इधर, 26 नवंबर से डीएलएड के प्रेक्टिकल एग्जाम शुरू हो जाएंगे। इसके लिए लेक्चरर्स की ड्यूटियां भी लगा दी गई हैं।
ये एग्जाम कॉलेज में जाकर ही लिए जाएंगे। इस दौरान कोरोना संक्रमण को देखते हुए गाइडलाइन का भी पूरा पालन करना होगा।
24 कॉलेजों में डीएलएड कोर्स संचालित
फिलहाल जिले के 24 कॉलेजों में डीएलएड काेर्स संचालित हैं। इनमें 26 नवंबर से प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो जाएगी। यह परीक्षाएं 4 दिसंबर तक चलेंगी। विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल एग्जाम के लिए कॉलेज में ही पहुंचना होगा। साथ ही इस दौरान कोरोना गाइडलाइन की भी पालना जरूरी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/363ydYN