Skip to main content

कई किसानों की आजतक नहीं मिली धान की पेमेंट

कस्बे की नई अनाजमंडी में किसानों द्वारा बेची गई धान की पेमेंट अभी तक सभी किसानों को नहीं मिली है। सरकार 72 घंटे में फसल की पेमेंट करने के कई दावे करती है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में बेची गई पीआर धान की पेमेंट अभी तक कई किसानों को नहीं मिली है। किसान अपने पैसों के लिये कभी आढ़ती तो कभी मार्केट कमेटी दफ्तर के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

क्षेत्र के किसानों कृष्ण बारना, प्रदीप कौल, अन्नत राम पबनावा, सुरेंद्र कौल, सरदीप, राजबीर कौल का कहना है आढ़ती से पैसे ले नहीं सकते और सरकार दे नहीं रही। अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान राजबीर सागवाल ने बताया कि किसानों की फसल के पैसों के लिए डीसी, एसडीएम, डीएफएससी, डीएम हैफेड के पास गुहार लगा चुके हैं।

लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसियों ने ढेरी पास की, मार्केट कमेटी द्वारा गेट पास दिया गया। फिर भी अगर कोई टेक्निकल फाल्ट है तो इसमें किसानों का क्या कसूर। प्रधान राजबीर सागवाल ने बताया कि कुछ अकाउंट गलत होने की वजह से रुके हुए थे, उनको ठीक करवाए भी 15 दिन बीत चुके हैं। परंतु उनकी पेमेंट भी जारी नही की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33f7ve5

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...