Skip to main content

सरकार हर विभाग व काम के निजीकरण पर तुली : भूप सिंह

देश की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी संगठनों की स्वतंत्र फैडरेशनों के आह्वान पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला फतेहाबाद व सीआईटीयू जिला फतेहाबाद से संबंधित सभी संगठनों के कर्मचारियों व मजदूरों ने 33केवी बिजली बोर्ड के प्रांगण में इकट्ठे होकर केन्द्र की भाजपा सरकार की मजदूर, कर्मचारी, छात्र, किसान व आम जनता विरोधी फैसलों के खिलाफ हल्ला बोला। प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान मा. राजपाल मिताथल व सीआईटीयू के जिला सचिव ओमप्रकाश अनेजा ने संयुक्त रूप से की। मंच का संचालन सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव मा. सुरजीत दुसाद ने की।

प्रदर्शन में मुख्य वक्ता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली, आल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य कोषाध्यक्ष अजय वशिष्ठ, नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुषामढ़, मिड डे मील की जिला प्रधान गगनदीप कौर, भवन व अन्य निर्माण कामगार यूनियन के प्रधान राजेश चौबारा एवं आशा वर्कर वीना सहनाल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार इस कोरोना काल में बड़े-बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

केंद्र सरकार यह मौका देखकर रेलवे, बीएसएनएल, हवाई अड्डे, एयर इंडिया, कोयल, आयुध कारखाने, बीमा, बिजली, सड़क परिवहन व शिक्षा जैसे सरकारी विभाग बेच रही है। देश की 60 प्रतिशत जनता खेती पर आधारित है। उसके बावजूद उसको बर्बाद करने के लिए 3 कृषि कानून पास कर दिए गए हैं। प्रदर्शन में बिजली विभाग, शिक्षा विभाग, आईटीआई, नगरपालिका, आशा वर्कर, मिड डे मील वर्कर, खेत मजदूर, भट्ठा मजदूर, मार्किट कमेटी सहित अनेक विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mb6vid

Popular posts from this blog

फेसबुक पर दोस्ती कर विधवा से किया गैंगरेप, जन्मदिन की पार्टी देने के लिए घर से बाहर ‌बुलाया

किला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को फेसबुक पर दोस्ती कर गैंगरेप का मामला सामने आया। पीड़िता के साथ 6 महीने पहले दोस्ती कर आरोपी ने जाल में फंसा लिया। फिर दोस्त कि डेयरी में ले जाकर दोस्त के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 26 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी 10 साल पहले शादी हुई थी। शादी के दो साल बाद ही पति की मौत हो गई। मौत के बाद वह मायके में आकर रहने लगी। 6 महीने उसकी पहलवान चौक कुटानी रोड के सोनू के साथ फेसबुक पर बातचीत शुरू हुई थी। उसने बातों में फंसा लिया। 25 अगस्त की रात 9 बजे सोनू ने उसे जन्मदिन की पार्टी देने के लिए घर से बाहर ‌बुलाया। वह घर से बाहर आई तो वह अपनी एक्टिवा पर बैठाकर पहलवान चौक के पास बनी महालक्ष्मी डेयरी में ले गया। जिसका संचालक विकास है। सोनू उसे अंदर ले गया और को‌ल्ड ड्रिंक पिला दी। इस बीच विकास भी वहां आ गया। वह बेेहोश हो गई। वहीं रात करीब साढ़े 11 बजे होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। महिला का आरोप है कि फेसबुक मित्र सोनू व सोनू ने दोस्त विकास के साथ मिलकर दुष्कर्म किया है। किला पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। Download D

कोसली विधायक ने गिनाए एक साल के काम, बोले- नपा भी जल्द बनेगी

कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने प्रदेश सरकार के एक साल पूरा करने के उपलक्ष्य में कोसली विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्य गिनवाए। विधायक लक्ष्मण यादव मंगलवार को बाईपास स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ जिलाध्यक्ष मा. हुकमचंद सहित अन्य पदाधिकारी भी थे। विधायक ने कहा कि कोसली विधानसभा क्षेत्र में एक साल के दौरान 110 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन हुए हैं तथा कुछ का कार्य गतिमान हैं। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के 8 माह संकट का समय रहा। उस समय परियोजनाओं से ज्यादा जीवन का सवाल था। कहा कि कोरोना संकट के समय कोसली क्षेत्र के लोगों ने 21 लाख रुपए की राशि आपदा कोष में जमा करवाकर सराहनीय कार्य किया। उन्होंने बताया कि कोसली-भाकली के बीच विवाद सुलझा रहे हैं। क्षेत्र में जल्द नगर पालिका बनने की उम्मीद है। बरोदा चुनाव में भाजपा की जीत का दाव किया। विधायक ने कहा कि कृष्णावती नदी की छंटाई लिए टैंडर हो गए हैं। खोल क्षेत्र में भूमिगत जलस्तर काफी नीचे चला गया है। जलस्तर को ऊपर उठाने के लिए कृष्णावती नदी पानी रिचार्ज करने का काम पूरा क

कोरोना काल में आयुर्वेदिक दवाओं की मांग बढ़ी, 4 माह में जिले के लोग पी गए 2 लाख काढ़ा पाउच, 80 हजार खाई गिलोय की गोली

कोरोनाकाल में कोरोना संक्रमण से बचाव व उपचार के लिए लोगों का एलोपैथी दवाओं की बजाय आयुर्वेदिक दवाओं पर ज्यादा भरोसा बढ़ा है। आयुष विभाग में आए काढ़ा पाउच की लगातार डिमांड बढ़ रही है। जून से लेकर अब तक जिले में 2 लाख काढ़ा पाउच को उबालकर लाेग पी चुके हैं। इसी तरह से गुडुची घनवटी (गिलोय की गोली) की भी खपत जो पहले नाममात्र की होती थी अब काफी बढ़ चुकी है। 80 हजार गिलोय गोली को लोग अब तक आयुष विभाग से ले जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आयुष विभाग ने इम्युनिटी बूस्टर के तौर पर विभिन्न जड़ी बूटियों से तैयार काढ़ा पाउच तैयार कर जून माह में प्रदेश भर के जिलों में भेजा था। जिस समय काढ़ा पाउच की सप्लाई भेजी गई थी। उस दौरान भीषण गर्मी थी। लेकिन लोगों ने इसकी परवाह न करते हुए कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आयुष विभाग से खूब काढ़ा पाउच लेकर गए। इसी तरह से गिलोय गोली भी लोगों द्वारा खूब ली गई। शुरुआत में घर-घर जाकर बांटे गए थे काढ़ा पाउच : जून में जब पहली बार आयुष विभाग का काढ़ा आया तो अधिकारियों व कर्मचारियों ने घर-घर जाकर, दफ्तरों में काढ़ा पाउच लोगों को बांटे। अब बदले मौसम में और बढ़