हरको बैंक के चेयरमैन अरविन्द यादव ने शहर की जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में नप व नपा के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें जिला नगर आयुक्त दिनेश सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। नगर परिषद के अधिकारियों से कहा कि शहर की जनसमस्याओं को त्वरित रूप से समाधान करके आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
शहर की जो सड़कें टूटी हुईं हैं, उनको ठीक किया जाए। उन्होंने मॉडल टाउन में नगर परिषद द्वारा हाल ही में बनाई गई सड़क की तरह भविष्य में शहर की प्रत्येक सड़कों की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएं। उन्होंने शहर में सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइटों को दिन में बंद रखने के निर्देश दिए।
इस मौके पर नप ईओ अभय सिंह, नपा बावल व धारूहेडा सचिव समयपाल, एक्सईएन महेंद्र सिंह, एमई अजय सिक्का, एमई धारूहेड़ा संजय बंसल, एमई बावल सुनील व एमई अंकित वशिष्ठ मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fwfAzF