कोरोना के 44 केस मिले, 50 ठीक हुए, अब तक जिले में 9566 केस, जिनमें से 129 मरीजों की हो चुकी है मृत्यु

जिले में शुक्रवार को 44 केस पॉजिटिव मिले। इनमें 11 केस एंटीजन टेस्ट और 33 केस आरटीपीसीआर से पाए गए। अच्छी खबर यह रही कि 50 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए। अब तक करनाल जिले में 9566 मामले पॉजिटिव हाे चुके हैं। इनमें से 129 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, 541 एक्टिव हैं। सुभाष कॉलोनी में 54 साल की महिला, ब्रह्मनगर में 31 साल का युवक, गोली में 23 साल की महिला, सेक्टर-6 में 38 साल का युवक, काछवा में 18 साल की युवती, सेक्टर-7 में एक परिवार की दो महिलाएं और छह साल बच्चा, सेक्टर-8 में 23 साल का छात्र, प्रेम नगर में टीचर पाॅजिटिव मिल चुके हैं।
इसके अलावा सदर बाजार में 65 साल का किसान, बल्ला में रोडवेज कर्मचारी, शाम नगर में 53 साल का व्यक्ति, माल रोड पर एक परिवार की दो महिलाएं, निर्मल धाम में 65 साल की महिला, प्रेम नगर 35 साल की महिला, सिंगड़ा में 45 साल का व्यक्ति, विकास नगर में 59 साल का व्यक्ति, सदर बाजार में एक परिवार की महिला और पुरुष संक्रमित मिले।
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट से 1321 संदिग्धों के सेंपल लिए। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में 100, बयाना में 18, इंद्री में 60, सेक्टर-13 में 37, असंध 43, उपलाना में 55, निसिंग 29 , रेलवे स्टेशन पर 150, घरौंडा में 16, निगदू 77 सेंपल लिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39st6DL