Skip to main content

शोक जताने जा रहे थे, कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 1 की मौत, 5 घायल

हिसार रोड पर एक कार ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो रिक्शा पलट गया, जिससे ऑटाे में सवार एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य अन्य घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

हादसे में घायल शेखपुरा की महिला बबली ने कहा कि रविवार को वह, पतासो, कमलेश, सुनीता, संतोष और माली देवी ऑटो में ढाणी कुतुबपुर में शोक व्यक्त करने जा रही थीं। ऑटो रिक्शा को कुंभा का रामफल चला रहा था। वह और पतासो आगे बैठी थीं। बाकी सभी पीछे वाली सीटों पर बैठी थी। करीब सवा बारह बजे वह गुज्जर खेड़ा हाईवे के पास पहुंचे तो एकदम एक कार चालक ने कार को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाकर ऑटो रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी।

दुर्घटना को अंजाम देने के बाद वह अपनी कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना में सभी को चोटें लगी। पतासो ज्यादा चोटें लगने के कारण मौके पर बेहोश हो गई। राहगीरों ने साधन का प्रबंध करके उन्हें व पतासो को एंबुलेंस से बस स्टैंड के पास एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया। बाकी घायलों को नागरिक अस्पताल हांसी दाखिल कराया गया। पतासो की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा कार चालक की लापरवाही के कारण हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XvJZpP

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...