Skip to main content

चौगान माता मंदिर की हाई मास्क लाइट खराब, भक्त हो रहे परेशान

शहर के नजफगढ़ रोड़ स्थित चौगान माता मंदिर की हाई मास्क लाइट कई दिन से खराब है। ऐसे में भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि मंदिर समिति के अलावा अन्य लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं है।

अब सीएम विंडो पर शिकायत दी है। चौगान माता मंदिर समिति के प्रधान रमेश राठी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी चौगान माता मंदिर पर 14 जनवरी मकर सक्रांति को भंडारा लगाया जाएगा। मंदिर में अलसुबह 4 बजे से ही भक्त आने शुरू हो जाते हैं। पूजनीय माता मंदिर पर आरती व जल चढ़ाया जाता है। 14 जनवरी को यहां भक्तों का मेला लगता है। बड़ी संख्या में भक्त देवी माता का आशीर्वाद लेने आते हैं।

उन्होंने प्रशासन से मंदिर की खराब लाइट जल्द से जल्द ठीक कराने की गुहार लगाई है। इस अवसर पर महेंद्र राठी, रवींद्र कुमार, रायसिंह राठी, सुमित राठी, अमित, रोहताश आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीएम विंडो पर शिकायत करते हुए प्रधान रमेश राठी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3s6YJJA