Skip to main content

विधायक व प्रधान ने संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ाया

भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में शनिवार काे विधायक डाॅ. कमल गुप्ता और जिला प्रधान कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने मंडल कार्यकर्ताओं काे संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ाया। सब्जी मंडी मंडल प्रशिक्षण शिविर काे बताैर मुख्य वक्ता विधायक डाॅ कमल गुप्ता ने संबाेधित किया। अध्यक्षता सुनील वर्मा ने की। डॉ. गुप्ता ने कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में क्या भूमिका होनी चाहिए, विषय पर विस्तार से समझाया।

सिटी मंडल के प्रशिक्षण शिविर में अध्यक्षता सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी ने अध्यक्षता की। जिला प्रधान कैप्टन भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का जाे सपना संजोया था, वह सपना अब सच होने लगा है। अर्बन मंडल के प्रशिक्षण शिविर में जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिश्नोई मुख्य वक्ता थे तथा अध्यक्षता कै. नरेन्द्र शर्मा ने की। प्रशिक्षण सह प्रभारी सुजीत कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभारी उपयोग विषय पर जानकारी दी। इस अवसर पर संयोजक रामचन्द्र गुप्ता, प्राे. मनदीप मलिक, कर्णसिंह रानोलिया तथा प्रवीण जैन ने भी अपनी बात रखी।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रवीण पाेपली, पार्षद भूपसिंह रोहिल्ला, बाबूलाल अग्रवाल, अशोक कन्नोजिया, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, महावीर जांगड़ा, जिला मंत्री कृष्ण खटाना, सुषमा पांचाल, संजय सेहरा, सुरेश धूपवाला, सुरेन्द्र सैनी, हेमंत शर्मा, नीलम टुटेजा, रत्न सैनी, सुदेश चौधरी, सरोज सिहाग, नरेश कौशिक,हरीश चाैधरी, पूनम मेहता, सुशील महंच, पार्षद उमेद खन्ना, मनोहर लाल वर्मा, भीम महाजन, सतीश सुरलिया, प्रकाश अग्रवाल, राजकुमार इंदौरा आदि माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भाजपा प्रशिक्षण शिविर काे संबाेधित करते हुए विधायक डाॅ कमल गुप्ता। कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Lh5gB3

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...