Skip to main content

टीम ने 10 जगहाें का निरीक्षण कर लोगों से लिया फीडबैक

स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 के लिए शहर के शाैचालयाें की व्यवस्था और शहरवासियाें का फीडबैक लेने के लिए पहुंची टीम ने रविवार काे 10 क्षेत्राें का दाैरा किया। विशेष रूप से औद्याेगिक क्षेत्राें व बाहरी काॅलाेनियाें में बने शाैचालयाें का निरीक्षण करने के साथ-साथ टीम ने पब्लिक फीडबैक लिया। दाेपहर 12:10 बजे सेक्टर-29 पार्ट-1 के फ्लाेरा चाैक पर पहुंची टीम ने यहां पर बने शाैचालयाें की व्यवस्था देखी। फीडबैक लेने के दाैरान यहां पर रेहड़ी लगाने व खरीदारी करने वालाें लाेगाें ने जब टीम मेंबराें से बातचीत की ताे लाेगाें ने कहा कि हमें ताे पता ही नहीं कि स्वच्छता सर्वेक्षण क्या है।

2 दिन शहर का निरीक्षण कर रही है टीम

केंद्र सरकार की ओर से पहुंची टीम शहर में 2 दिनों से अलग-अलग क्षेत्राें का दाैरा कर रही है। रविवार को टीम ने सेक्टर 25 व 29 समेत आसपास के एरिया के 10 पॉइंट का दाैरा किया। एनजीटी की टीम के दाैरे के बाद नगर-निगम अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। हालांकि जिस ठेकेदार काे शाैचालयाें की जिम्मेदारी साैंपी गई है, वह अब मुख्य जगहाें काे सुधारने में लगा है।

शहरवासी एप, पाेर्टल व 1969 पर काॅल करके 28 मार्च तक दे सकते हैं फीडबैक

शहरवासी सफाई वाले एप, पाेर्टल व 1969 पर काॅल से वाेट करके फीडबैक दे सकते हैं। अब तक 1969 नंबर के बारे में लाेगाें काे पता ही नहीं है। वहीं एप पर 143 व पार्टल पर 3495 ने फीडबैक दिया है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिए ऐसे मिलेंगे अंक

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिए 6000 अंक रखे गए हैं। 3 क्वार्टर में दो-दो हजार अंक की असेसमेंट तय की गई है। इस बार डायरेक्ट ऑब्जरवेशन की बजाय ऑनलाइन अपडेशन पर जोर दिया है।

इस तरह बांटे गए हैं अंक सर्विस लेवल प्रोग्रेस

यह 2400 अंक का है। जाेकि अप्रैल से दिसंबर तक की प्रत्येक तिमाही में कई बिंदुओं के आधार पर रैंकिंग तय किया गया है। पहली तिमाही 500, दूसरी 700 व तीसरी 1200 अंक है।

दस्तावेजीकरण

यह 1800 अंक का है। इसमें गार्बेज फ्री सिटी के 1100, ओडीएफ व वाटर प्लस के 700 अंक हैं। वाटर प्लस के अंक गंदे पानी का कितना ट्रीटमेंट हो रहा है, उस आधार पर दिए जाएंगे।

स्वच्छता सर्वेक्षण टीम हमसे नहीं करती बातचीत : सीएसआई

शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए आई टीम हमसे काेई बातचीत नहीं करती है। नगर निगम अधिकारियाें काे इसकी लाेकेशन का भी पता नहीं हाेता। हमारा पूरा प्रयास है कि पानीपत काे इस बार अच्छी रैंकिंग मिले। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। - सुधीर कुमार, कार्यकारी चीफ सेनेटरी ऑफिसर, पानीपत नगर निगम।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पानीपत. सेक्टर-12 में पार्क के पास सेक्टर-25 राेड पर बना शाैचालय।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i2sNS1

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...