Skip to main content

नजफगढ़ व नांगलोई के रास्ते दिल्ली के लिए दौड़ेंगी 5 बसें

44 दिन से चल रहे किसान आंदोलन की वजह से रोडवेज बसों का संचालन बंद चल रहा था। 44 दिन बाद शुक्रवार से ऑन डिमांड दिल्ली तक 5 रोडवेज बस का संचालन किया जाएगा। बस रोहतक से बहादुरगढ़, नजफगढ़, नांगलोई, पीरागढ़ी होते हुए दिल्ली के कश्मीरी गेट तक रूट निर्धारित किया है।

परिवर्तित रूट से चलाई जाने वाली बस को 12 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। अप-डाउन करने में बस को 24 किमी की अतिरिक्त दूरी पडेगी। हालांकि दूरी बढ़ने से किराए में कोई इजाफा नहीं किया गया है। जीएम जोगेंदर रावल ने बताया कि वैकल्पिक रूट के जरिए दिल्ली तक बस संचालन किया जाएगा। किसान आंदोलन के खत्म हाेने तक अब नियमित तौर पर परिवर्तित रूट से रोडवेज बसें दिल्ली तक यात्रियों को बस परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35nNCm0