कोसली थाना पुलिस ने दिसंबर में नयागांव से बाइक चोरी करने के 3 आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त की गई बाइक को भी बरामद करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
आरोपियों की पहचान गांव बेरी निवासी धीरज, कुलदीप उर्फ कल्लू और बागपुर बेरी निवासी जगमित उर्फ चिक्की के रुप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव नयागांव जाटोवाला निवासी अनुज कुमार ने शिकायत देकर बताया था कि 12 दिसंबर 2020 को सुबह 11 बजे बाइक से खेत गया था। बाइक को खेत में खड़ी करने के बाद वह दूसरे खेत में चला गया था। दोपहर बाद जब वापस आया तो वहां पर बाइक नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने तलाश भी की लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा।
तत्पश्चात अनुज ने शिकायत पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया था। आरोपियों को कुछ दिन पहले झज्जर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिनसे हुई पूछताछ में उन्होंने कोसली से भी बाइक चोरी की वारदात स्वीकार की। जानकारी के बाद कोसली पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके एक दिन के लिए रिमांड पर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bcDS1F