Skip to main content

सेक्टर 13, 16-17 में रिलायंस जियो कंपनी ने इंटरनेट के लिए पाेल लगाने किए शुरू, पार्षद व लाेगों ने किया विराेध

सेक्टर 13 में 417 पाेल के मामले में लाेगाें ने विराेध शुरू कर दिया है। मामले काे लेकर पार्षद अमित ग्राेवर ने नगर निगम अधिकारियाें काे शिकायत की है। उन्हाेंने अधिकारियाें काे कहा कि कंपनी का काम करने वाली एजेंसी के पास निगम की काेई एनओसी नहीं है। हालांकि हुडा कार्यालय के पास एनओसी है।

विराेध स्वरूप पार्षद व सेक्टर के लाेगाें ने काम रुकवा दिया। उन्हाेंने कहा है कि पाेल लगाने वाली एजेंसी पाेल लगाने काे लेकर सड़क जगह-जगह से ताेड़ रही है। नक्शा के अनुरूप भी काम नहीं कर रहा।

पार्षद अमित ग्राेवर ने आरोप लगाया कि जियो कम्पनी द्वारा गलत तरीके से काम करने व वार्ड में गंदगी करने व इंटरलॉकिंग सड़क, पार्किंग में लगी चेकटाइल, पानी के कनेक्शन और सीवरेज के कनेक्शन को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा कम्पनी के कर्मचारी किसी के भी घर के सामने पोल लगा देते हैं।

पार्षद ने लोगों को शिकायत आने के बाद जिओ कम्पनी का काम रुकवा दिया। जिसके बाद कम्पनी अधिकारी मौके पर पहुंचे और निगम के अधिकारी भी पहुंच गए। पार्षद और निगम के जेई ने दस्तावेज देखे लेकिन इन दस्तावेज की ड्राइंग में कहीं भी इन पोल को लेकर मार्किंग नहीं है। सिर्फ सेक्टर 13 में 417 पोल लगाने की अनुमति दी गई है। उन्हाेंने कहा कि इस मामले को लेकर जिओ कम्पनी के इस कार्य के विरोध में एचएसवीपी के प्रशासक व निगम आयुक्त से मुलाकात करेंगे।

हुडा ने एक पोल को हटवाया

सड़क पर एक पाेल लगा मिला था जिसे एचएसवीपी के अधिकारियाें ने हटवा दिया। एचएसवीपी की तरफ से एनओसी जारी की गई है। मगर एक जगह उस स्थान पर पाेल लगाए गया जहां के लिए एनअाेसी नहीं थी।'' - चंद्रमाेहन, जेई, एचएसवीपी।

निगम से एनओसी नहीं ली, न ही रोड कट का पैसा दिया

नगर निगम से काेई एनओसी नहीं ली गई है। एचएसवीपी ने राेड कट का पैसा भी निगम काे नहीं दिया है। अब एचसवीपी के अधिकारियाें ने किस कंडीशन पर एनओसी दी है इसकी जानकारी नहीं है। हां निगम की तरफ से एचएसवीपी के अधिकारियाें काे लिखा जाएगा कि राेड कट का पैसा कितना जमा हुआ है वह निगम में जमा कराए या फिर जहां से सड़क उखाड़ी गई है वहां वहां सड़कें ठीक कराई जाए।'' - संदीप सिहाग, एक्सईएन, नगर निगम।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Sector 13, 16-17, Reliance Jio company started setting up the Internet, councilors and people opposed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3orBYxS

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...