Skip to main content

जिले के 27 सेंटर पर आज से परीक्षार्थी देंगे ग्राम सचिव परीक्षा

कोरोना काल में 9 व 10 जनवरी को करवाई जा रही ग्राम सचिव की परीक्षा दो दिन दो-दो शिफ्ट में चलेगी। कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षार्थियों के साथ-साथ केंद्र पर प्रवेश से पहले थर्मल स्केनिंग, हैंड सेनिटाइजर व मास्क का प्रयोग अनिवार्य किया है। सीएमओ की निगरानी में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया है, जिसके तहत दो एम्बुलेंस को सभी मेडिकल सुविधाओं के साथ तैनात किया जाएगा। साथ ही केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि सेंटर पर कोरोना मरीज के परीक्षार्थी के तौर पर पहुंचने पर उसके लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की जाए।एक शिफ्ट में 5285 परीक्षार्थी शामिल होंगे

जिले में परीक्षा के लिए 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें अगले दो दिन लगभग 20 हजार से अधिक परीक्षार्थी बैठेंगे। एक शिफ्ट में 5285 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर वीडियोग्राफी व जैमर का प्रबंध किया गया है। सुबह की शिफ्ट की परीक्षा साढ़े 10 बजे शुरू होगी। आयोग की टीम शुक्रवार को रोहतक पहुंची और तैयारियों का जायजा लिया। इसमें डीसी कैप्टन मनाेज कुमार, परीक्षा नियंत्रक एचसीएस दलजीत सिंह, अधीक्षक नीरज चौधरी, सहायक शमशेर श्योकंद शामिल रहे।

परेशानी में यहां करें संपर्क

डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए एडीसी महेंद्रपाल को ऑल ऑवर इंचार्ज व एसडीएम राकेश कुमार कोनोडल अधिकारी नियुक्त किया है। परीक्षा में किसी प्रकार की परेशानी आने पर डीईओ कार्यालय में बने कंट्रोल रूम के नम्बर 01262-271871 व 94168-83799 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

परीक्षा की हर शिफ्ट के बाद रूम व बेंच को सेनिटाइज करवाया जाएगा। दो दिन की परीक्षा को लेकर 27 केंद्र बनाए गए हैं। आयोग की ओर से भी हर केंद्र पर टीमें लगाई गई हैं। निर्देश दिए हैं कि सेंटर पर कोरोना मरीज के परीक्षार्थी के तौर पर पहुंचने पर उसके लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की जाए। -एचसीएस दलजीत सिंह, परीक्षा नियंत्रक, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग।

ग्राम सचिव की परीक्षा शांतिपूर्ण व व्यवस्थित परीक्षा करवाने के लिए 7 डीएसपी व उनकी सहायता के लिए जिला में कार्यरत समस्त एसएचओ तैनात किए हैं, जबकि प्रत्येक केंद्र पर 11 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। उड़नदस्तों की सभी टीमों के साथ पुलिस बल भी तैनात किया है।
- राहुल शर्मा, एसपी, राेहतक।

300 या इससे अधिक किमी की दूरी तय करने वाले 50 उम्मीदवार यदि बस की मांग करेंगे तो उन्हें निर्धारित किराए पर अप-डाउन के लिए स्पेशल बस की सुविधा दी जाएगी।
-जोगिंदर रावल, महाप्रबंधक, रोहतक रोडवेज डिपो



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
परीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में डीसी कैप्टन मनाेज कुमार व अन्य।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3s6TFoL

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...