Skip to main content

नप सरकारी भवनों में पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ करेगा कार्रवाई

शहर के लोगों को नववर्ष, मकर सक्रांति और गणतंत्र दिवस की बधाई देने के लिए कुछ लोगों ने शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए हुए हैं। कुछ पोस्टर सरकारी भवन की दीवार पर भी लगाए हुए हैं। नगर परिषद द्वारा पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश वर्मा ने कर्मचारी को सरकारी भवनों की दीवार पर लगे पोस्टरों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कर्मचारी को व्यक्ति और प्रिंटिंग प्रेस के नाम की सूची तैयार करनी होगी। ताकि उनसे पोस्टर लगाने को लेकर नोटिस भेजा जा सके। कर्मचारी दो दिन के अंदर ही यह रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारी दीवार पर कोई भी व्यक्ति पोस्टर नहीं लगा सकता। उसके खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। पोस्टर लगाने से शहर की सुंदरता भी खराब होती है। इसलिए नगर परिषद फ्लेक्स लगाने के स्थान निर्धारित किए हुए हैं। जिस भी व्यक्ति को फ्लेक्स लगाने हैं, वह निर्धारित स्थान पर लगवा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NP will take action against those who put posters in government buildings


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nhV08D

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...