Skip to main content

14 जनवरी को पुलिस डीएवी ऑडिटोरियम में 12 बजे होगा कार्यक्रम, शपथ ग्रहण में 5 समर्थक ला सकेंगे पार्षद

नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर और नगर निगम सदस्याें का शपथ ग्रहण समारोह 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे सिटी के पुलिस डीएवी ऑडिटोरियम में होगा। मंडल कमिश्नर दीप्ति उमाशंकर शपथ दिलाएंगी। कोविड के दृष्टिगत मेयर और पार्षद सिर्फ 5-6 परिजन या समर्थक शपथ ग्रहण समारोह में ला सकते हैं। इसके अलावा किसी और को समारोह में आने की अनुमति नहीं हो‌गी। सबसे पहले मेयर और फिर वार्ड 1 से 20 तक के निगम सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।

शपथ ग्रहण के बाद यह निर्णय मेयर का होगा कि वह किस दिन कार्यभार संभालेंगी। उनके लिए मेयर का पुराना ऑफिस ही होगा, जहां पर निगम के पहले मेयर रमेश मल ने जून 2013 में कुर्सी संभाली थी। जून 2018 में निगम का कार्यकाल समाप्त होने के बाद मेयर के रूम में असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर का ऑफिस बनाया गया था, लेकिन उनके ट्रांसफर होने के बाद यह कमरा खाली पड़ा है। अब इसी कमरे में मेयर अपनी कुर्सी संभालेंगी।

सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर का अलग ऑफिस
मेयर के साथ-साथ सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का अलग से ऑफिस होगा। पिछले नगर निगम में ट्विन सिटी का नगर निगम होने के कारण मेयर का ऑफिस सिटी में तथा सीनियर और डिप्टी मेयर का ऑफिस कैंट में होता था, लेकिन इस बार सिटी नगर निगम में ही उनका दफ्तर बनेगा। इसलिए उनके लिए भी निगम को ऑफिस बनाने पड़ेंगे। फिलहाल जब तक दोनों पद के लिए चुनाव नहीं हो जाता तब तक निगम के अधिकारियों को भी राहत है।

मेयर की सैलरी 20,500 और पार्षदाें की 10,500
हरियाणा सरकार ने मेयर और नगर निगम सदस्यों का मानदेय बढ़ाया था। पहले मेयर की सैलरी 7500 रुपए होती थी, जिसे अगस्त 2014 में बढ़ाकर 20,500 रुपए किया गया था। इसके साथ साथ सीनियर डिप्टी मेयर का मानदेय 6 हजार से बढ़ाकर 16,500 रुपए और डिप्टी मेयर का मानदेय 5 हजार से बढ़ाकर 13 हजार रुपए किया था। नगर निगम सदस्यों का मानदेय 2500 रुपए से बढ़ाकर 10500 रुपए किया था।

शपथ के दिन काेविड के तहत पूरे इंतजाम किए जाएंगे। माैके पर डाॅक्टराें की टीम और एंबुलेंस रहेगी। समाराेह में थर्मल स्कैनिंग के बाद ही लाेगाें काे भेजा जाएगा। आइसाेलेशन के लिए रूम तैयार किया जाएगा। अगर किसी में लक्षण दिखे ताे उसका रूम में इलाज किया जाएगा। अशाेक कुमार शर्मा, डीसी, अम्बाला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिटी नगर निगम में मेयर का कमरा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LzfJHN

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...